1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Janmashtami 2026 Krishna Bhajan: 'श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी' समेत ये हैं वो सदाबहार भजन, जिनके बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्योहार

Janmashtami 2026 Krishna Bhajan: 'श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी' समेत ये हैं वो सदाबहार भजन, जिनके बिना अधूरा है जन्माष्टमी का त्योहार

Janmashtami 2026 Krishna Bhajan: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भक्त श्री कृष्ण के गीत और गाने खूब सुनते-सुनाते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं जन्माष्टमी के पॉपुलर भजनों का कलेक्शन।

Janmashtami 2026 Krishna Bhajan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जन्माष्टमी के भजन लिस्ट

Janmashtami 2026 Krishna Bhajans: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु बाल गोपाल की प्रतिमा को सजाते हैं और शुभ मुहूर्त में उनकी विधि विधान पूजा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जन्माष्टमी की पूजा और उत्सव का मजा तब तक अधूरा रहता है, जब तक इस दिन भगवान कृष्ण के मधुर भजनों को न सुना जाए। यदि आप भी इस जन्माष्टमी पर अपने घर का माहौल भक्तिमय और सकारात्मक बनाना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के पॉपुलर भजनों को जरूर सुनें।

जन्माष्टमी के भजन

  • श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी
  • अच्युतम केशवं कृष्ण दामोदरम्
  • यशोमती मैया से बोले नंदलाला
  • मीठे रस से भरियो री राधा रानी लगे
  • सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो
  • राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी
  • छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल
  • नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
  • बड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके ब्रजबाला
  • कभी राम बनके कभी श्याम बनके

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

  • श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • हे नाथ नारायण...॥
  • पितु मात स्वामी, सखा हमारे,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • हे नाथ नारायण...॥
  • ॥ श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी...॥
  • बंदी गृह के, तुम अवतारी
  • कही जन्मे, कही पले मुरारी
  • किसी के जाये, किसी के कहाये
  • है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
  • है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
  • गोकुल में चमके, मथुरा के तारे
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • पितु मात स्वामी, सखा हमारे,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • अधर पे बंशी, ह्रदय में राधे
  • बट गए दोनों में, आधे आधे
  • हे राधा नागर, हे भक्त वत्सल
  • सदैव भक्तों के, काम साधे ॥
  • सदैव भक्तों के, काम साधे ॥
  • वही गए वही, गए वही गए
  • जहाँ गए पुकारे
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा॥
  • श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • पितु मात स्वामी सखा हमारे,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • गीता में उपदेश सुनाया
  • धर्म युद्ध को धर्म बताया
  • कर्म तू कर मत रख फल की इच्छा
  • यह सन्देश तुम्ही से पाया
  • अमर है गीता के बोल सारे
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • पितु मात स्वामी सखा हमारे,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
  • त्वमेव माता च पिता त्वमेव
  • त्वमेव बंधू सखा त्वमेव
  • त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
  • त्वमेव सर्वं मम देव देवा
  • ॥ श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी...॥
  • राधे कृष्णा राधे कृष्णा
  • राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥
  • राधे कृष्णा राधे कृष्णा
  • राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥
  • हरी बोल, हरी बोल,
  • हरी बोल, हरी बोल ॥
  • राधे कृष्णा राधे कृष्णा
  • राधे राधे कृष्णा कृष्णा
  • राधे कृष्णा राधे कृष्णा
  • राधे राधे कृष्णा कृष्णा ॥

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं (Achyutam Keshavam Krishna Damodaram)

  • अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
  • राम नारायणं जानकी बल्लभम ।
  • कौन कहता हे भगवान आते नहीं,
  • तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं ।
  • अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
  • राम नारायणं जानकी बल्लभम ।
  • कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
  • बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं ।
  • अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
  • राम नारायणं जानकी बल्लभम ।
  • कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
  • माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं ।
  • अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
  • राम नारायणं जानकी बल्लभम ।
  • कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
  • गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं ।
  • अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
  • राम नारायणं जानकी बल्लभम ।
  • नाम जपते चलो काम करते चलो,
  • हर समय कृष्ण का ध्यान करते चलो ।
  • अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
  • राम नारायणं जानकी बल्लभम ।
  • याद आएगी उनको कभी ना कभी,
  • कृष्ण दर्शन तो देंगे कभी ना कभी ।
  • अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
  • राम नारायणं जानकी बल्लभम ।

नन्द के आनंद भयो - जन्माष्टमी भजन (Nand Ke Anand Bhayo)

  • आनंद उमंग भयो,
  • जय हो नन्द लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • बृज में आनंद भयो,
  • जय यशोदा लाल की ।
  • हाथी घोडा पालकी,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • जय हो नंदलाल की,
  • जय यशोदा लाल की ।
  • गोकुल में आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • ॥ आनंद उमंग भयो...॥
  • आनंद उमंग भयो,
  • जय हो नन्द लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • बृज में आनंद भयो,
  • जय यशोदा लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • आनंद उमंग भयो,
  • जय हो नन्द लाल की ।
  • गोकुल में आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • जय हो नंदलाल की,
  • जय यशोदा लाल की ।
  • हाथी घोडा पालकी,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • आनंद उमंग भयो,
  • जय हो नन्द लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • बृज में आनंद भयो,
  • जय यशोदा लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • आनंद उमंग भयो,
  • जय हो नन्द लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • कोटि ब्रह्माण्ड के,
  • अधिपति लाल की ।
  • हाथी घोडा पालकी,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • गौ चरने आये,
  • जय हो पशुपाल की ।
  • गोकुल में आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • कोटि ब्रह्माण्ड के,
  • अधिपति लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • गौ चरने आये,
  • जय हो पशुपाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • पूनम के चाँद जैसी,
  • शोभा है बाल की ।
  • हाथी घोडा पालकी,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • आनंद उमंग भयो,
  • जय हो नन्द लाल की ।
  • गोकुल में आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • कोटि ब्रह्माण्ड के,
  • अधिपति लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • गौ चरने आये,
  • जय हो पशुपाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • भक्तो के आनंद्कनद,
  • जय यशोदा लाल की ।
  • हाथी घोडा पालकी,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • जय हो यशोदा लाल की,
  • जय हो गोपाल की ।
  • गोकुल में आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • कोटि ब्रह्माण्ड के,
  • अधिपति लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • गौ चरने आये,
  • जय हो पशुपाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • आनंद से बोलो सब,
  • जय हो बृज लाल की ।
  • हाथी घोडा पालकी,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • जय हो बृज लाल की,
  • पावन प्रतिपाल की ।
  • गोकुल में आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • कोटि ब्रह्माण्ड के,
  • अधिपति लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • गौ चरने आये,
  • जय हो पशुपाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की॥
  • आनंद उमंग भयो,
  • जय हो नन्द लाल की ।
  • नन्द के आनंद भयो,
  • जय कन्हिया लाल की ॥
  • बृज में आनंद भयो,
  • जय यशोदा लाल की ।
  • हाथी घोडा पालकी,
  • जय कन्हिया लाल की ॥

बड़ी देर भई नंदलाला 

  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।
  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।
  • ग्वाल-बाल इक-इक से पूछे
  • कहाँ है मुरली वाला रे
  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।
  • कोई ना जाए कुञ्ज गलिन में,
  • तुझ बिन कलियाँ चुनने को ।
  • तुझ बिन कलियाँ चुनने को ।
  • तरस रहे हैं..
  • तरस रहे हैं जमुना के तट,
  • धुन मुरली की सुनने को ।
  • अब तो दरस दिखा दे नटखट,
  • क्यों दुविधा में डाला रे ।
  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।
  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।
  • संकट में है आज वो धरती,
  • जिस पर तूने जनम लिया ।
  • जिस पर तूने जनम लिया ।
  • पूरा कर दे...
  • पूरा कर दे आज वचन वो,
  • गीता में जो तूने दिया ।
  • कोई नहीं है तुझ बिन मोहन,
  • भारत का रखवाला रे ।
  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।
  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।
  • ग्वाल-बाल इक-इक से पूछे
  • कहाँ है मुरली वाला रे ।
  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।
  • बड़ी देर भई नंदलाला,
  • तेरी राह तके बृजबाला ।

यह भी पढ़ें:

Janmashtami 2026 Puja Vidhi, Muhurat Live: जन्माष्टमी का व्रत कब से कब तक रखा जाएगा, इस उपवास में क्या-क्या खा सकते हैं, जानें हर जानकारी