1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Jupiter Transit 2026: 12 साल बाद बना बेहद दुर्लभ संयोग, इन राशियों के जीवन में आने वाला है गोल्डन पीरियड

Jupiter Transit 2026: 12 साल बाद बना बेहद दुर्लभ संयोग, इन राशियों के जीवन में आने वाला है गोल्डन पीरियड

Jupiter Transit 2026 and Horoscope: गुरु ग्रह करीब 12 साल बाद कर्क राशि में गोचर किए हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह गोचर अत्यंत दुर्लभ और शुभ परिणाम वाला माना जा रहा है। गुरु गोचर इन राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इन्हें धन लाभ के साथ ही सफलता भी मिलेगी।

गुरु गोचर 2026- India TV Hindi
Image Source : PEXELS गुरु गोचर 2026

Jupiter Transit 2026 and Horoscope: जून का महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं लेकिन गुरु का गोचर सबसे दुर्लभ संयोग है। दरअसल, गुरु ग्रह करीब 12 साल बाद अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह को धन, भाग्य, शिक्षा, संतान, विवाह, सफलता और ज्ञान का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि जब गुरु राशि परिवर्तन करते हैं तब इसका प्रभाव न सिर्फ राशियों पर बल्कि देश-दुनिया पर भी पड़ता है।

गुरु का कर्क राशि में गोचर क्यों माना जा रहा है इतना खास?

माना जाता है कि जब गुरु अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तब इसकी शुभता कई गुना अधिक बढ़ जाती है। गुरु गोचर का असर व्यक्ति के आर्थिक स्थिति के साथ ही सोचने और निर्णय क्षमता पर भी पड़ता है। कुंडली में जब गुरु मजबूत होता है तो  शिक्षा,  विवाह, बिजनेस और करियर में शुभ परिणाम मिलते हैं।  यही वजह है कि साल 2026 के इस गुरु गोचर को इस वर्ष का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव माना जा रहा है।

गुरु गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

आपको बता दें कि 2 जून 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। गुरु गोचर मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। गुरु के राशि परिवर्तन करते ही इन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो चुका है। इन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इतना ही नहीं नौकरी में भी प्रमोशन और आय वृद्धि के प्रबल योग है। करियर में अपार सफलता मिलेगी। वहीं समाज में भी मान-सम्मान में बढ़ेगा। गुरु का गोचन इन राशि वालों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस दौरान आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी, निवेश से जबरदस्त फायदा मिलेगा। गुरु गोचर के शुभ प्रभाव से आपके सभी रुके हुए कार्य बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। व्यापारियों को कारोबार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। साथ ही कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। बता दें कि गुरु 31 अक्टूबर 2026 तक कर्क राशि में ही रहेंगे, उसके बाद वे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Laddu Gopal: क्या आप जानते हैं बाल कृष्ण का नाम लड्डू गोपाल क्यों पड़ा? जानिए इसके पीछे की चमत्कारी कथा

Shani Ki Mahadasha: शनि की महादशा में 4 काम करने से मिलते हैं शुभ परिणाम, न्याय के देवता रंक को बना देते हैं राजा