1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 12 जुलाई को गुरु-शुक्र का बारहवां योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा बंपर लाभ!

12 जुलाई को गुरु-शुक्र का बारहवां योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा बंपर लाभ!

12 जुलाई 2026 को बृहस्पति और शुक्र एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर आकर बारहवां योग बनाएंगे। ज्योतिष अनुसार ये योग 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

shubh yog- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरु-शुक्र का बारहवां योग 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ

ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शुक्र का बारहवां योग बेहद शुभ माना जाता है। इस योग का निर्माण तब होता है जब बृहस्पति देव और शुक्र देव एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं। चूंकि गुरु भाग्य, समृद्धि और ज्ञान के कारक हैं और शुक्र धन, वैभव और ऐश्वर्य के स्वामी हैं, ऐसे में इन दोनों का परस्पर यह संबंध बेहद शुभ फल प्रदान करता है। ज्योतिष अनुसार 12 जुलाई को बनने वाले ये योग 4 राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बारहवां योग बेहद शुभ साबित होगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से चल रहे किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आपसी रिश्तों में सुधार होगा। अटके धन की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी ये विशेष योग बेहद लाभकारी साबित होगा। आपको करियर में शुभ परिणाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी। वेतन वृद्धि और पदोन्नति के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस वालों को भी बंपर लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कोई नया काम मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बारहवां योग अत्यंत शुभ साबित होगा। करियर में जबरदस्त उछाल आएगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। मेहनत रंग लाएगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये विशेष योग बेहद शुभ रहेगा। अचानक से धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

22 जुलाई को बन रहा खतरनाक पंचांक योग! इन 4 राशियों पर संकट, तुरंत करें ये उपाय

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण, 3 जून 2027 तक भूलकर भी न करें ये गलतियां!