1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सोमवार को चंदन, मंगलवार को सिंदूर... किस दिन कौन सा तिलक दिलाएगा हर कार्य में सफलता?

सोमवार को चंदन, मंगलवार को सिंदूर... किस दिन कौन सा तिलक दिलाएगा हर कार्य में सफलता?

 Published : Jul 07, 2026 02:21 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 02:21 pm IST

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो यदि हम वार के अनुसार अपने माथे पर तिलक धारण करें तो इससे हमारी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। चलिए जानते हैं किस दिन कौन सा तिलक लगाना शुभ माना गया है।

tilak- India TV Hindi
वार के अनुसार कौन सा तिलक लगाएं? Image Source : INDIA TV

सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन के अनुसार तिलक लगाने से आप अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। वहीं ज्योतिष की मानें तो दिन के हिसाब से तिलक लगाने से हमारी कुंडली के ग्रह भी मजबूत होते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस दिन कौन सा तिलक लगाना शुभ माना जाता है।

  1. सोमवार - सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन माथे पर सफेद चन्दन या भस्म का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे मन शांत रहता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  2. मंगलवार - मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल देव को समर्पित है। ज्योतिष अनुसार इस दिन लाल सिंदूर या चमेली का तेल मिश्रित सिंदूर का तिलक लगाना फलदायी साबित होता है। कहते हैं इससे मंगल दोष भी शांत होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
  3. बुधवार - बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध देव को समर्पित है। इस दिन सूखा सिंदूर या अष्टगंध माथे पर लगाना शुभ होता है। कहते हैं इस तिलक से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है और कार्य बिना विघ्न के पूरे होते हैं।
  4. गुरुवार - गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन पीला चंदन या केसर-हल्दी का तिलक लगाना सबसे फलदायी साबित होता है। कहते हैं इससे धन-वैभव में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। 
  5. शुक्रवार - शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित है। इस दिन लाल चंदन या कुमकुम का टीका लगाना सबसे शुभ होता है। कहते हैं इस तिलक से घर में सुख-समृद्धि आती है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
  6. शनिवार - शनिवार का दिन भगवान हनुमान और शनि देव को समर्पित है। इस दिन भस्म, विभूत या लाल चंदन का तिलक लगाना बेहद शुभ होता है। कहते हैं शनिवार के दिन इन तिलक को माथे पर धारण करने से शनि देव की कुदृष्टि से रक्षा होती है। साथ ही काम में स्थिरता आती है।
  7. रविवार - रविवार में लाल चंदन या हरि चंदन का तिलक लगाना बेहद शुभ होता है क्योंकि ये दिन भगवान विष्णु और सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन माथे पर लाल चंदन या हरि चंदन का तिलक लगाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मेहनत से मिट्टी को भी सोना बना सकते हैं इस मूलांक के लोग, किस्मत नहीं कर्म पर करते हैं भरोसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।