केतु ग्रह अक्टूबर के महीने की 3 तारीख को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। छाया ग्रह केतु का नक्षत्र पद बदलना कुछ राशियों के जीवन में बेहद शुभ परिवर्तन लेकर आ सकता है। इन राशियों को भाग्य का भी साथ मिलेगा और साथ ही उन्नति के अवसर भी इनको प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष में भी मजबूती आने की संभावना है। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों केतु के नक्षत्र पद बदलने से आर्थिक पक्ष में आपको सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने की आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। इसके साथ ही कुछ राशियों कहीं फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र में भी इस राशि के जातकों को सकारात्मक बदलाव दिखने के मिल सकते हैं, कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। किस्मत आपका साथ देगी।
तुला राशि
तुला वालों केतु के नक्षत्र पद बदलने से आपका भाग्य चमक सकता है। इस राशि के कारोबारियों को जबरदस्त मुनाफा मिलने के योग हैं। खासकर उन कारोबारियों को लाभ मिलेगा जो विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। उच्च शिक्षा अर्जित करने के लिए जो विद्यार्थी विदेश जाना चाहते थे उनका सपना पूरा हो सकता है। इस राशि वालों को धन लाभ प्राप्त करने के भी अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आपका आर्थिक पक्ष केतु के नक्षत्र पद बदलने के बाद सुधरेगा। अगर धन कहीं अटका हुआ था तो वापस मिल सकता है। कुछ लोग अपना कारोबार शुरू करने में भी अक्टूबर के महीने में कामयाब हो सकते हैं। भाग्य पग-पग पर आपका साथ दे सकता है। सेहत में भी इस राशि के जातकों को सुधार देखने को मिल सकते हैं।
मीन राशि
मीन वालों भले ही केतु वर्तमान में आपके त्रिक भाव में से एक छठे भाव में हों लेकिन केतु के नक्षत्र पद बदलने से जीवन में अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों की मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे करियर और कारोबार में ऊंचाइयां छू सकते हैं। आपको अनजान स्रोत से धन लाभ मिलने के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब है 29 या 30 सितंबर? यहां जानें सटीक डेट, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय