1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Labh Drishi Yog 2026: इस दिन बनेगा मंगल-बुध का लाभ दृष्टि योग, जानें किन राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

Labh Drishi Yog 2026: इस दिन बनेगा मंगल-बुध का लाभ दृष्टि योग, जानें किन राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

Labh Drishi Yog 2026: ज्योतिषों के अनुसार, मंगल और बुध की यह विशेष दृष्टि स्थिति 4 भाग्यशाली राशियों के लिए सुनहरे दिन लेकर आने वाली है। तो आइए जानते हैं कि लाभ दृष्टि योग किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है।

लाभ दृष्टि योग- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लाभ दृष्टि योग

Labh Drishi Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में लाभ दृष्टि योग अत्यंत ही शुभ और लाभाकरी माना जाता है। लाभ दृष्टि योग व्यक्ति के जीवन में समृद्धि, संपन्नता और धन का योग लाता है। साथ ही इस योग के प्रभाव से व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। 28 जून को मंगल और गुरु एक दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित होकर लाभ योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, मंगल-गुरु के संयोग से बना लाभ योग इन राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहता है। इस युग के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को धन का लाभ मिलता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।

मंगल और बुध की लाभ दृष्टि से इन राशियों को मिलेगा लाभ

  1. वृषभ राशि- लाभ दृष्टि योग वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है। करियर में तरक्की मिलेगी। रुके हुए सारे काम बिना बाधा के पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए मुनाफे के नए द्वार खुलेंगे। अगर आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उत्तम है।

  2. कर्क राशि- लाभ दृष्टि योग कर्क राशि वालों के लिए नए अवसरों से भरा हुआ रहेगा। उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य भी इस दौरान बेहतर रहेगा। परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के प्रबल योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

  3. वृश्चिक राशि- लाभ दृष्टि योग वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। जून तक आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी सभी योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। निवेश से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

  4. मकर राशि- लाभ दृष्टि योग मकर राशि वालों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आ रही हैं। धन का लाभ मिलेगा।  दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित समझौते लाभ दिलाएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Monthly Horoscope 2026: इन राशियों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्रों का साथ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का माह? पढ़ें मासिक राशिफल

Garun Puran: संन्यास से बेहतर है गृहस्थ आश्रम, क्यों विवाह करना इतना जरूरी? गरुड़ पुराण में इस पहलू को किया है उजागर