1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सिद्ध योग और मघा नक्षत्र में कर लें ये खास उपाय, नौकरी-बिजनेस में तरक्की से लेकर कई परेशानियों से मिल सकती है निजात

सिद्ध योग और मघा नक्षत्र में कर लें ये खास उपाय, नौकरी-बिजनेस में तरक्की से लेकर कई परेशानियों से मिल सकती है निजात

सिद्ध योग और मघा नक्षत्र में किये जाने वाले कुछ खास उपाय जीवन से जुड़ी अलग-अलग परेशानियों को दूर करने के लिये बताए गए हैं। इन उपायों में बिजनेस की बढ़ोतरी, दाम्पत्य जीवन के मतभेद दूर करने और नौकरी में लाभ के उपाय शामिल हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Magha Nakshatra aur Siddha Yog ke upay- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST सिद्ध योग और मघा नक्षत्र के उपाय

10 सितंबर 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। पितृ दोष से मुक्ति के लिये और अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिये इस दिन खीर बनाकर, गोबर के उपले पर पितरों के निमित्त खीर का भोग लगाना चाहिए। वहीं, गुरुवार को सिद्ध योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। यहां देखिए गुरुवार का पूरा पंचांग। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में किये जाने वाले कुछ खास उपाय जीवन से जुड़ी अलग-अलग परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं। तो चलिए जानते हैं सिद्ध योग और मघा नक्षत्र में किये जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में। 

सिद्ध योग और मघा नक्षत्र में करें ये खास उपाय

  • अगर आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं या आप चाहते हैं कि उसे जीवन में एक बेहतर मार्ग मिल सके, तो आज के दिन अपनी संतान के हाथों से किसी जरूरतमंद को काले कंबल का दान करवाएं।
  • अगर आप डेंटिस्ट हैं और सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन एक बर्तन में जल लेकर, उसमें कुमकुम डालें और प्रार्थना करते हुए बरगद के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। साथ ही अपने भांजे को शर्ट गिफ्ट करें।
  • अगर आप अपने बिजनेस की बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन भगवान विष्णु को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु के सामने चन्दन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करें।
  • अगर आप जीवन में निगेटिव सिचुएशन से बचे रहना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा के समय पांच गोमती चक्र लेकर भगवान के सामने रखने चाहिए और उनकी विधि विधान पूर्वक धूप दीप आदि से पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन गोमती चक्र को उठाकर, एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।
  • अगर आप नौकरी में लाभ सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको आम के साफ सुथरे पांच पत्ते लेकर उन्हें पानी से धोना चाहिए और उन पर रोली से श्री लिखकर विष्णु भगवान को अर्पित करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Palmistry: हथेली में हो ऐसी मस्तिष्क रेखा, तो तय है विदेश में व्यापार और बंपर धन लाभ!