1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Maha Shivratri 2026 Jal Time: महाशिवरात्रि पर इस मुहूर्त में शिवलिंग पर चढ़ाएं जल, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

Maha Shivratri 2026 Jal Time: महाशिवरात्रि पर इस मुहूर्त में शिवलिंग पर चढ़ाएं जल, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

Maha Shivratri 2026 Jal Time: कहते हैं महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे इसलिए ही इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष विधान बताया गया है। लेकिन इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है? चलिए इस बारे में जानते हैं।

shivling puja- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल कब चढ़ाएं

Maha Shivratri 2026 Jal Time (शिवलिंग पर जल कब चढ़ेगा): महाशिवरात्रि को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। जिनमें से एक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शंकर शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। तो वहीं अन्य कथा ये बताती है कि इसी पावन दिन पर भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने के लिए विषपान किया था। जिसके बाद सभी देवताओं ने उनका तरह-तरह की चीजों से अभिषेक किया था। कहते हैं इन्हीं दो कारणों से इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यहां आप जानेंगे महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

महाशिवरात्रि 2026 जल टाइम (Maha Shivratri 2026 Jal Time)

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल कभी भी चढ़ाया जा सकता है। लेकिन अगर जल चढ़ाने के सबसे शुभ समय की बात करें तो वो 15 फरवरी 2026 की रात 12:09 से देर रात 01:01 बजे तक रहेगा। 

शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के अन्य मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:17 AM से 06:08 AM
  • चर - सामान्य - 08:24 AM से 09:48 AM
  • लाभ - उन्नति - 09:48 AM से 11:11 AM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 11:11 AM से 12:35 PM
  • शुभ - उत्तम - 01:59 PM से 03:23 PM
  • शुभ - उत्तम - 06:11 PM से 07:47 PM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 07:47 PM से 09:23 PM
  • चर - सामान्य - 09:23 PM से 10:59 PM
  • लाभ - उन्नति - 02:11 AM से 03:47 AM, फरवरी 16
  • शुभ - उत्तम - 05:23 AM से 06:59 AM, फरवरी 16

शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही विधि (Shivling Par Jal Chadane Ki Vidhi)

  • शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • फिर मशिवलिंग के सामने दीपक और धूप जलाएं।
  • पहले शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक करें।
  • इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें।
  • इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग और आक के फूल अर्पित करें।
  • साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें।
  • इसके बाद शिवजी की आरती करें और भोग लगाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Maha Shivratri Vrat 2026: महाशिवरात्रि का व्रत कब से कब तक रखा जाएगा? जान लें व्रत की विधि और पारण समय

Maha Shivratri 2026 Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: कल है महाशिवरात्रि, जानें निशिता काल पूजा मुहूर्त, संपूर्ण विधि, मंत्र-आरती और व्रत कथा