1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mahakumbh: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन बन रहा शुभ शिववास योग, इन 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Mahakumbh: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन बन रहा शुभ शिववास योग, इन 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन शुभ शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के चलते किन राशियों को फायदा होगा, आइए जानते हैं।

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
Image Source : PTI महाकुंभ 2025

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को है। इस दिन मौनी अमावस्या के साथ ही शुभ शिववास योग भी बन रहा है। शिववास योग के दौरान भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश में रहते हैं। महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन तीन ग्रह सूर्य, चंद्रमा और बुध मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण भी करेंगे। इस दिन बनने वाले शिववास योग और ग्रहों की स्थिति के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी। वहीं भोलेनाथ के भक्तों के लिए भी यह दिन बेहद शुभ फलदायक साबित होगा। आइए अब जान लेते हैं कि शिववास योग का शुभ परिणाम किन राशियों को मिलेगा। 

वृषभ राशि 
शिववास योग के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अगर इस दिन आप शिव पूजन करते हैं तो जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि आएगी वहीं वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे अनुभव हो सकते हैं। 

कर्क राशि 
भगवान शिव की प्रिय राशियों में से एक कर्क राशि के लोगों को शिववास योग से ज्ञान की प्राप्ति होगी। आप मानसिक रूप से खुद में अच्छे बदलाव देख सकते हैं। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंगे। इस राशि के कुछ लोगों को सच्चा जीवनसाथी इस दौरान मिल सकता है। अटकी हुई योजनाओं के पूरा होने की भी संभावना है। 

कन्या राशि
शिव भगवान की कृपा से आपके बिगड़ते काम भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा, कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। परिवार की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में भी निखार देखने को मिलेगा और पार्टनर के साथ आप अच्छा समय भी बिता पाएंगे। 

तुला राशि 
इस राशि वालों को शिववास योग से जीवन को लेकर स्पष्टता मिलेगी। अगर भूमि, भवन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो शिवजी की कृपा से अच्छी डील आपको प्राप्त हो सकती है। माता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा, अगर उनकी तबीयत खराब थी तो ठीक हो सकती है। आध्यात्मिकता के प्रति इस राशियों को रुझान बढ़ेगा। 

कुंभ राशि 
ग्रहों की स्थिति और शिववास योग के चलते आप धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत नजर आ सकते हैं। जीवन की कई कठिनाइयां दूर हो सकती हैं, या उन्हें हल करने का रास्ता भगवान शिव आपको दिखा सकते हैं। इस दौरान आप खुद में बेहतर बदलाव लाने के भी प्रयास करेंगे। आर्थिक रूप से यह समय काफी अच्छा रहेगा। आपके संचित धन में वृद्धि हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन इन पेड़ों की पूजा से होगा लाभ, बड़ी से बड़ी समस्या होगी हल

मौनी अमावस्या और महाकुंभ अमृत स्नान का बन रहा अद्भुत संयोग, क्यों है इस दिन मौन साधना का महत्व?