1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गणपति विसर्जन के दौरान इन मंत्रों का जरूर करें जप, बप्पा की बरसेगी कृपा

गणपति विसर्जन के दौरान इन मंत्रों का जरूर करें जप, बप्पा की बरसेगी कृपा

गणेशोत्सव के दौरान भक्त बप्पा की प्रतिमा को घर में स्थापित करते हैं। वहीं अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि गणेश विसर्जन के दौरान आपको किन मंत्रों का जप करना चाहिए।

Ganpati Visarjan- India TV Hindi
Image Source : PEXELS गणपति विसर्जन

साल 2026 में गणेशोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर से हुई थी। इस दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया और कई भक्तों ने बप्पा को घर में स्थापित भी इस दिन किया होगा। दस दिवसीय इस पर्व में भक्त गणेश जी को स्थापित करने के बाद उनका विसर्जन भी करते हैं। साल 2026 में 25 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा। वैसे तो दसवें दिन ही गणेश विसर्जन की परंपरा है लेकिन कई लोग तीसरे, पांचवें और सातवें दिन भी गणेश विसर्जन करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि गणेश विसर्जन के दौरान आपको किन मंत्रों का जप करना चाहिए, जिससे बप्पा की कृपा आपको प्राप्त हो। 

बप्पा की प्रतिमा विसर्जित करते समय करें इन मंत्रों का जप

मंत्र-ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। 
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥ 

भक्त इस मंत्र के जरिए गणेश भगवान और अन्य देवता गणों को पूजा स्वीकार करने के लिए कहते हैं और साथ ही बप्पा को अपने लोक में प्रस्थान करने के लिए कहते हैं। साथ ही इस मंत्र के जरिए हम बप्पा से मनोकामनाएं की पूर्ति करने और अगले वर्ष फिर पधारने की भी कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र का जप करने से गणेश जी की दस दिवसीय पूजा भी पूर्ण होती है। इसलिए गणपति विसर्जन के दौरान इस मंत्र का जप करना बेहद शुभ माना जाता है। 

मंत्र- गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर। 
मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥

इस मंत्र का जप भी बप्पा की मूर्ति को विसर्जित करते समय किया जाता है। इस मंत्र का अर्थ है- हे देवताओं में श्रेष्ठ गणेश जी आप वापस अपने स्थान पर जाएं, मेरी पूजा को आप स्वीकार करें और अगले बरस फिर मेरे घर पधारें। गणेशोत्सव के आखिरी दिन गणेश जी को विसर्जित करते समय इस मंत्र का जप करना बेहद शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जप करने से आपको बप्पा का आशीर्वाद भी मिलता है और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। 

गणेश जी के ये मंत्र भी हैं बेहद शुभ 

ऊपर दिए गए मंत्रों के साथ ही आप गणेश विसर्जन के दिन गणेश जी के नीचे दिए गए मंत्रों का जप भी कर सकते हैं। 

  • ॐ गं गणपतये नमः
  • वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ। निर्विघ्नम कुरू मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।।
  • ॐ एकदन्ताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्ति प्रचोदयात्।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

गणेश जी को सपने में देखना किस बात का संकेत है? जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र

Ganeshotsav 2025: अनंत चतुर्दशी से पहले करना चाहते हैं गणेश विसर्जन? यहां जानें तीसरे, पांचवें और सातवें दिन के शुभ मुहूर्त