1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गणेश जी को सपने में देखना किस बात का संकेत है? जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र

गणेश जी को सपने में देखना किस बात का संकेत है? जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 29, 2025 08:36 am IST,  Updated : Aug 29, 2025 08:36 am IST

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और सुखकर्ता कहा जाता है। ऐसे में अगर कभी गणेश भगवान आपके सपने में आते हैं तो इसका क्या अर्थ होता है, आज हम आपको इस बारे में अपने इस लेख में विस्तार से जानकारी देंगे।

Lord Ganesha In Dream- India TV Hindi
गणेश जी को सपने में देखने का अर्थ Image Source : FREEPIK

स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपना हमें कुछ न कुछ संकेत देता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि गणेश जी को सपने में देखने का क्या अर्थ होता है। हिंदू धर्म में गणेश भगवान को प्रथम पूज्य माना गया है। जिस भी भक्त पर गणपति कृपा बरसाते हैं उसके जीवन की सब बाधाएं दूर हो जाती है। गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान और संचार का देवता भी माना जाता है। इनकी कृपा होने पर व्यक्ति की वाणी में भी मिठास आती है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि भगवान गणेश को सपने में देखने का क्या अर्थ होता है।

सपने में गणेश जी को देखने का अर्थ

ज्ञान और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि- हिंदू शास्त्रों में गणेश जी ज्ञान के देवता हैं जिन्होंने महाभारत जैसे महाकाव्य को भी लिखा है। इसलिए इनका सपने में आने का अर्थ यह है कि आपके ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। यह सपना विद्यार्थियों को जहां शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है वहीं अध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने वालों को आलौकिक अनुभव प्रदान करता है। 

खुशखबरी और मांगलिक कार्य का संकेत- भगवान गणेश का सपने में दिखना किसी बड़ी खुशखबरी का संकेत हो सकता है। वहीं गणेश जी के सपने में दिखने के बाद आपके घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की भी संभावना रहती है। 

बाधाओं का अंत- भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए अगर सपने में कभी आपको गणेश भगवान दिखते हैं तो समझ जाइए आपके जीवन में आ रही बाधाओं का अंत होगा। भगवान गणेश आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में आपको सफलता मिल सकती है। 

नई शुरुआत का संकेत- गणेश जी को सपने में देखने पर आपके जीवन में कुछ नया और श्रेष्ठकर हो सकता है। आप कोई ऐसा कार्य शुरू कर सकते हैं जिसके बारे में आप केवल सोचा करते थे। ऐसा सपना आने के बाद आपकी नई योजनाएं सफल होने के अधिक चांस रहते हैं। 

सपने में गणेश जी की मूर्ति देखना 

अगर आप सपने में गणेश जी की मूर्ति को देखते हैं तो यह संकेत है कि बप्पा की कृपा आप पर बनी हुई है। यह सपना भी शुभ समाचार मिलने का संकेत माना जाता है। 

सपने में गणेश जी को मोदक या लड्डू खाते देखना 

अगर आप कभी सपने में गणेश जी को मोदक या लड्डू खाते देखते हैं तो समझ जाइए पारिवारिक जीवन में आपको सुख-समृद्धि मिलेगी। आपके अन्न और धन के भंडार ऐसा सपना आने के बाद भर सकते हैं। 

वाहन पर विराजमान गणेश जी 

सपने में अगर आप देखें कि गणेश जी अपने वाहन मूषक पर सवार हैं तो यह भी शुभ संकेत देने वाला सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको सुखद यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं और उन्हें ये सपना आ जाए तो समझ लेना चाहिए कि विदेश जाने की मनोकामना पूरी होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ganeshotsav 2025: अनंत चतुर्दशी से पहले करना चाहते हैं गणेश विसर्जन? यहां जानें तीसरे, पांचवें और सातवें दिन के शुभ मुहूर्त

शनि घर की इस दिशा को करते हैं प्रभावित, यहां की गई ये 5 गलतियां करेंगी भारी नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।