Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. शनि घर की इस दिशा को करते हैं प्रभावित, यहां की गई ये 5 गलतियां करेंगी भारी नुकसान

शनि घर की इस दिशा को करते हैं प्रभावित, यहां की गई ये 5 गलतियां करेंगी भारी नुकसान

Written By: Naveen Khantwal Published : Aug 28, 2025 03:50 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 03:50 pm IST

वास्तु शास्त्र में हर ग्रह की अपनी दिशा होती है, वहीं ग्रहों में न्यायकर्ता शनि घर की पश्चिम दिशा को प्रभावित करते हैं। इस दिशा में आपको क्या गलतियां करने से बचना चाहिए इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

Vastu Tips - India TV Hindi
Image Source : PEXELS वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में हर ग्रह किसी न किसी दिशा को प्रभावित करता है। इसलिए ग्रहों से संबंधित दिशा में अच्छे परिवर्तन करके जीवन में भी अच्छे बदलाव आते हैं। वहीं किसी दिशा को अगर आपने सही तरीके से व्यवस्थित नहीं किया है तो उस ग्रह से संबंधित बुरे परिणाम आपको मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको शनि की दिशा पश्चिम से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में बताएंगे। आपको इस दिशा में क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए और क्या करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

पश्चिम दिशा में न करें ये गलतियां 

पश्चिम दिशा के स्वामी शनि ग्रह हैं। ज्योतिष में क्रूर ग्रह माना गया है और इनकी दिशा में की गई कुछ गलतियां परेशानियां जीवन में पैदा कर सकती है। 

  1. पश्चिम दिशा में गलती से भी आपको किचन नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में किचन बनाने से घर में आर्थिक परेशानियां आती हैं। साथ ही घर के लोगों की सेहत भी बार-बार खराब हो सकती है। पश्चिम दिशा में किचन होने से अन्न की कमी घर में हो सकती है। 
  2. पश्चिम दिशा में घर का मंदिर बनाने से भी आपको बचना चाहिए। इसकी वजह से भी आपके जीवन में दिक्कतें आती हैं। खासकर घर के बड़े सदस्य को करियर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव झेलने पड़ते हैं और परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहती। 

  3. इस दिन बेडरूम बनाने से भी बचना चाहिए। यहां बनाया गया बेडरूम उसक कमरे में रहने वाले लोगों के बीच मनमुटाव पैदा कर सकता है। पश्चिम दिशा में अगर पति-पत्नी का कमरा हो तो उनके बीच अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए गलती से भी यहां सोने का कमरा न बनाएं। 
  4. इस दिशा में आपको टूटी हुआ सामान रखने से भी बचना चाहिए। टूटा हुआ सामान यहां रखने से शनि क्रोधित होते हैं। इसके चलते आपके जीवन में हमेशा परेशानियां आ सकती हैं, बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। 
  5. घर की पश्चिम दिशा में आपको बालकनी और बाथरूम बनाने से भी बचना चाहिए। यहां बनाया गया बाथरूम जहां नकारात्मकता का कारण बनता है वहीं बालकनी के यहां होने से घर के लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। 

पश्चिम दिशा के दोष बचने के उपाय 

  • घर के पश्चिम दिशा वाले कमरे की दीवार पर जल तत्व से जुड़ी तस्वीरें जैसे- झरने, झील, नदियां आदि की तस्वीर लगानी चाहिए इससे घर में सकारात्मकता आता है। 
  • पश्चिम दिशा में वरुण यंत्र स्थापित करने से कई तरह के दोष दूर हो जाते हैं। 
  • इस दिशा में आप भारी फर्नीचर रख सकते हैं। यह दिशा भारी फर्नीचर रखने के लिए शुभ मानी जाती है। 
  • शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पश्चिम दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)​

यह भी पढ़ें:

30 अगस्त को बुध का गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा अति शुभ, नौकरी-बिजनेस में खूब मिलेगी तरक्की

Ganeshotsav 2025: गणेशोत्सव के दौरान बप्पा को जरूर अर्पित करें ये 5 फूल, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement