1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 30 अगस्त को बुध का गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा अति शुभ, नौकरी-बिजनेस में खूब मिलेगी तरक्की

30 अगस्त को बुध का गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा अति शुभ, नौकरी-बिजनेस में खूब मिलेगी तरक्की

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Aug 28, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 02:23 pm IST

बुद्धि, संचार और वाणी के कारक बुध देव 30 अगस्त 2025 को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर जायेंगे। बुध का ये गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिन्हें बुध के राशि बदलने से लाभ मिलेगा।

budh gochar 2025- India TV Hindi
30 अगस्त को बुध का गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा अति शुभ Image Source : CANVA

Budh Gochar 2025: ज्योतिष अनुसार सिंह राशि में बुध की स्थिति काफी मजबूत मानी जाती है। ऐसे में इस राशि में बुध के आने से कई राशियों को लाभ मिलेगा। 5 ऐसी राशियां हैं जिनकी किस्मत इस दौरान चमक जाएगी। नौकरी-बिजनेस हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। स्वास्थ्य भी बढ़िा रहेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी 5 राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर बेहद शुभ फलदायी साबित होने वाला है।

बुध का सिंह राशि में गोचर इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं से बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।

मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर शुभ रहेगा। आप निजी जीवन में प्रगति हासिल करेंगे। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे।

सिंह राशि - बुध ग्रह सिंह राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। नौकरी में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।

तुला राशि - तुला राशि वालों के लिए ये गोचर सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आ रहा है। इस अवधि में आप अपनी कई इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। यह गोचर आर्थिक जीवन में आपके लिए धन कमाने के अवसर लेकर आ सकता है और इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि - कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर फलदायी साबित होगा। करियर के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आप काफी लाभ कमाने में सक्षम होंगे। आर्थिक जीवन भी बढ़िया रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इन अक्षरों के नाम वाले बच्चों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा, सुख-सुविधाओं की कभी नहीं होती कमी

महिलाओं की नाक के दाईं तरफ तिल होना अच्छा या बुरा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।