1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mata Lakshmi Ke Mantra: शुक्रवार के दिन करें देवी लक्ष्मी के 5 मंत्रों का जप, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Mata Lakshmi Ke Mantra: शुक्रवार के दिन करें देवी लक्ष्मी के 5 मंत्रों का जप, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Mata Lakshmi Ke Mantra: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के कुछ मंत्रों का जप करना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन मंत्रों का जप करने से आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

Mata Lakshmi Ke Mantra- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK माता लक्ष्मी के मंत्र

Mata Lakshmi Ke Mantra: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी मां के पूजन के साथ ही आपको कुछ मंत्रों का जप करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन मंत्रों का जप करने से आपके जीवन की सभी आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं और घर का भंडार धन-धान्य से भरा रहता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में। 

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र 

1. मंत्र- 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ'

इसे माता लक्ष्मी का धन-प्राप्ति मंत्र कहा जाता है। शुक्रवार के दिन इसका जप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है और साथ ही घर में धन का भंडार भी भरा रहता है। 

2. मंत्र- 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः'

यह माता लक्ष्मी का बीज मंत्र है। इस मंत्र का जप शुक्रवार के साथ ही हर दिन सुबह के समय करना भी बेहद शुभ माना गया है। इस मंत्र का जप करने से धन से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है। 

3. मंत्र- 'ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ'

यह लक्ष्मी गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का भक्ति भाव से जप करने से आर्थिक परेशानियां तो दूर होती ही हैं साथ ही आपको मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है। शुक्रवार के दिन इस मंत्र का जप करने से आपको विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।

4. मंत्र- 'ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ'

यह माता लक्ष्मी का सर्वबाधा मंत्र है। इस मंत्र का जप करने से जीवन की हर समस्या का आपको समाधान मिलता है। अगर कर्ज मुक्त होना चाहते हैं तो इस मंत्र का जप करना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। 

5. मंत्र- 'ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:'

माता का यह मंत्र महालक्ष्मी मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। इस मंत्र का जप करने से भी धन-धान्य की आपको प्राप्ति होती है और जीवन में संपन्नता आती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Palmistry: धनवान होने का संकेत हैं हथेली पर मौजूद ये 4 निशान, कम ही लोगों के हाथ में आते हैं नजर

Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र ग्रह 6 अप्रैल को बदलेंगे नक्षत्र, 4 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस, सिंगल लोग कर सकते हैं मिंगल