1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Palmistry: धनवान होने का संकेत हैं हथेली पर मौजूद ये 4 निशान, कम ही लोगों के हाथ में आते हैं नजर

Palmistry: धनवान होने का संकेत हैं हथेली पर मौजूद ये 4 निशान, कम ही लोगों के हाथ में आते हैं नजर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 02, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 06:18 pm IST

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद कुछ ऐसे चिह्नों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिनका होना धनलाभ का संकेत होता है।

Palmistry - India TV Hindi
हस्तरेखा शास्त्र Image Source : FREEPIK

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आपकी हथेली आपके व्यक्तित्व के साथ ही आपके भूत-भविष्य के बारे में भी जानकारी देती है। इसके साथ ही हथेली पर बनी रेखाओं, चिह्नों से भी आपके जीवन का आकलन किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे चिह्नों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको हस्तरेखा शास्त्र में धनवान होने का संकेत माना जाता है। 

चंद्र पर्वत पर निशान 

हथेली में चंद्र पर्वत छोटी उंगली और कलाई के बीच वाले स्थान को कहा जाता है। यहां से कोई रेखा अगर शनि पर्वत तक जा रही हो तो इसे शुभता का सूचक माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को जीवन में खुब धन-धान्य की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों की तिजोरी धन से कभी खाली नहीं होती। 

त्रिभुज का निशान 

अगर किसी व्यक्ति के हथेली में शनि पर्वत पर त्रिभुज का निशान हो तो यह भी धन लाभ का संकेत है। आपको बता दें कि शनि पर्वत मध्यमा उंगली के मूल भाग में स्थिति होता है। यहां पर त्रिभुज का निशान होने पर व्यक्ति को भाग्य और धन दोनों का पर्याप्त सहयोग मिलता है। ऐसे लोगों को करियर क्षेत्र में भी शुभ परिणाम मिलते हैं।

वर्ग का निशान 

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मध्यमा या फिर अनामिका उंगली पर वर्ग का निशान बना हो तो यह भी अच्छा संकेत माना जाता है। वर्ग का निशान होने पर आपको धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति जीवन में प्राप्त होती है। ऐसे लोग ऊंचे पदों तक पहुंचने में कामयाब होते हैं, साथ ही इनको अचानक से धन मिलने की बहुत अधिक संभावना रहती है। 

जीवन रेखा से होकर कोई रेखा जाए गुरु पर्वत तक 

अगर किसी के हाथ में जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत तक पहुंचे तो ऐसे लोगों को भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है। ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं होती और पैतृक संपत्ति से भी इनको लाभ की प्राप्ति होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mangal Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन डेज, कमाई में आएगा बंपर उछाल!

Money Dreams Astrology: सिक्का या नोट, सपने में क्या देखना है ज्यादा शुभ? जानें धन से जुड़े सपनों का सटीक मतलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।