Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र ग्रह 2 अप्रैल को अश्विनी नक्षत्र से निकलकर अपने स्व-नक्षत्र भरणी में गोचर करेंगे। शुक्र का स्व-नक्षत्र में जाना कुछ राशियों के प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में राशिचक्र की 4 राशियों को सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
शुक्र वर्तमान में आपकी ही राशि में विराजमान हैं और स्व-नक्षत्र में इनका प्रवेश करना आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस राशि के सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं वहीं जो लोग योग्य जीवनसाथी की तलाश में हैं उनको भी अच्छा पार्टनर मिल सकता है। रोमांस की अधिकता इस राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिल सकती है। कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
तुला राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और ऐसे में स्व-नक्षत्र में इनका संचार करना आपके जीवन में अच्छे बदलाव लाने वाला साबित होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन थी तो दूर हो सकती है। किसी खास से सामाजिक स्तर पर आपकी मुलाकात होने की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका अपने पार्टनर को रिझाने के लिए उपहार खरीद सकते हैं। स्नेह और रोमांस आपके जीवन में बढ़ेगा।
धनु राशि
शुक्र आपके प्रेम भाव में बैठकर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र के नक्षत्र बदलने से सामाजिक स्तर पर किसी से आपकी मुलाकात हो सकती है और यह मुलाकात प्रेम के रिश्ते में भी बदल सकती है। विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है यानि जीवन में नए मेहमान के आने की संभावना है। शुक्र का यह गोचर शिक्षा के क्षेत्रों में भी आपको उपलब्धियां दे सकता है।
मकर राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान घरवालों की सहमति के साथ कुछ लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी निखार देखने को मिलेगा और पार्टनर के साथ रोमांटिक समय इस राशि के कुछ लोग बिता सकते हैं। शुक्र का नक्षत्र बदलने से इस राशि के कुछ जातक भौतिक संसाधन खरीद सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: