1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Doctor Hanuman Mandir: इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी को कहा जाता है डॉक्टर, कैसे मिली ये उपाधि, जानें रोचक कहानी

Doctor Hanuman Mandir: इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी को कहा जाता है डॉक्टर, कैसे मिली ये उपाधि, जानें रोचक कहानी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 02, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 03:59 pm IST

Doctor Hanuman Mandir: भारत में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर भी स्थित है जहां हनुमान जी डॉक्टर के रूप में विराजमान हैं। इस मंदिर में स्थित डॉक्टर हनुमान से जुड़ी कहानी क्या है, कैसे हनुमान जी को ये उपाधि मिली, आइए जानते हैं।

Doctor Hanuman Mandir - India TV Hindi
डॉक्टर हनुमान मंदिर Image Source : CANVA

Doctor Hanuman Mandir: भारत के रहस्यमयी मंदिरों में एक नाम मध्य प्रदेश में स्थिति डॉक्टर हनुमान मंदिर का भी आता है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के दंदरौआ धाम में हनुमान जी का यह मंदिर स्थिति है। यहां स्थिति हनुमान जी को डॉक्टर हनुमान भी कहा जाता है। इस मंदिर में हनुमान जी की एक नृत्य करती हुई मूर्ति स्थापित है। इस मूर्ति को मंदिर के पुजारियों के द्वारा डॉक्टर की पोशाक भी पहनाई जाती है। इस मंदिर से जुड़ी कहानी क्या है और यहां स्थित हनुमान जी को डॉक्टर क्यों कहा जाता है, आइए जानते हैं।  

डॉक्टर हनुमान मंदिर से जुड़ी कहानी

मध्य प्रदेश के दंदरौआ धाम से जुड़ी रोचक कहानी शिवकुमार दास नाम के एक साधु से जुड़ी है। इस कहानी के अनुसार, शिवकुमार दास हनुमान जी के परम भक्त थे और प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते थे। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ वो कैंसर बीमारी की चपेट में आ गए। कैंसर की पीड़ा के बावजूद भी उन्होंने हनुमान भक्ति को निरंतर जारी रखा और पीड़ा में भी प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर आराधना की। माना जाता है कि एक दिन हनुमान जी ने शिवकुमार को डॉक्टर के रूप में दर्शन दिए और उनकी बीमारी को ठीक कर दिया। तब से हनुमान जी को  दंदरौआ धाम में चिकित्सक के रूप में पूजा जाने लगा और उन्हें डॉक्टर की उपाधि भक्तों के द्वारा दी गई। माना जाता है कि इस मंदिर में आकर भक्तों के बड़े से बड़े रोग कट जाते हैं और इस मंदिर के आसपास रहने वाले लोग स्वस्थ रहते हैं। 

 डॉक्टर हनुमान मंदिर में रखी मूर्ति का रहस्य 

डॉक्टर हनुमान मंदिर में रखी मूर्ति बजरंगबली की अन्य मूर्तियों से अलग है। यहां स्थिति मूर्ति में हनुमान जी ने गोपी का रूप लिया हुआ है। माना जाता है कि 300 वर्ष पहले यह मूर्ति एक नीम के पेड़ को काटते दौरान प्राप्त हुई थी। गोपी वेषधारी हनुमान जी की इस प्राचीन मूर्ति को पूजा तब से ही शुरू हुई और इसे दंदरौआ धाम में रखा गया। हनुमान जी के इसी रूप को बाद में डॉक्टर हनुमान कहा जाने लगा। हनुमान जी के कुछ भक्तों का मानना है कि यहां स्थिति मूर्ति वास्तव में नृत्य करती है, जबकि कुछ लोग इसे भ्रम मानते हैं। लेकिन इस बात पर सब की सहमति है कि इस मंदिर में आने से और श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के रोग दूर होते हैं। भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों से भी भक्त इस मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करने आते हैं।

ये भी पढ़ें-

Hanuman Ji Life Lessons: मैनेजमेंट गुरु हैं भगवान हनुमान! उनकी ये 5 बातें सीख लीं, तो करियर में कभी नहीं मिलेगी हार

Mangal Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन डेज, कमाई में आएगा बंपर उछाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।