1. Hindi News
  2. धर्म
  3. May Horoscope 2026: मई का महीना इन 4 राशियों के लिए सुपर लकी, ग्रहों की चाल कराएगी तगड़ा मुनाफा और करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता!

May Horoscope 2026: मई का महीना इन 4 राशियों के लिए सुपर लकी, ग्रहों की चाल कराएगी तगड़ा मुनाफा और करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता!

May Horoscope 2026: मई के महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र इन चारों ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। ज्योतिष अनुसार इन ग्रहों की चाल बदलने से मई का महीना 4 राशियों के लिए सुपर लकी साबित होगा।

may horoscope 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मई का महीना इन 4 राशियों के लिए है सुपर लकी

May Horoscope 2026: मई का महीना कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाला है और ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रही है। इस महीने 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होने वाला है। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव इन राशियों की तकदीर चमका देगा। इन जातकों के लिए न केवल तगड़ा मुनाफा कमाने के योग हैं, बल्कि करियर की रुकी हुई बाधाएं भी अब खत्म होने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि क्या आपकी राशि भी उन 4 भाग्यशाली राशियों में शामिल है।

मई की 4 सुपर लकी राशियां

  1. मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए मई का महीना शानदार साबित हो सकता है। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है।
  2. मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए भी मई का महीना काफी लाभकारी दिखाई दे रहा है। ये महीना आपके लिए आर्थिक रूप से गोल्डन साबित होगा। किसी पुराने निवेश से उम्मीद से ज्यादा मुनाफा आने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। 
  3. कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मई का महीना विलासिता लेकर आएगा। ज्योतिष अनुसार नया घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ग्रहों की चाल आपको करियर में सुनहरी सफलता दिला सकती है।
  4. कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वालों के लिए भी मई का महीना आर्थिक दृष्टि से काफी शुभ दिखाई दे रहा है। ये महीना आपको राजयोग जैसा फल देगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। बिजनेस में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Boys Ear Piercing: लड़कों का कान छिदवाना फैशन या परंपरा? जानिए क्या कहते हैं धर्म-शास्त्र

Numerology: शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक वालों का होता है चुंबकीय व्यक्तित्व, धन-दौलत के मामले में होते हैं सुपर लकी!