1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक वालों का होता है चुंबकीय व्यक्तित्व, धन-दौलत के मामले में होते हैं सुपर लकी!

Numerology: शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक वालों का होता है चुंबकीय व्यक्तित्व, धन-दौलत के मामले में होते हैं सुपर लकी!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Apr 23, 2026 11:30 am IST,  Updated : Apr 23, 2026 11:32 am IST

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोगों में गजब का आकर्षण होता है जिससे हर कोई इनकी तरफ खींचा चला आता है। कहते हैं इन लोगों पर सुख-समृद्धि, सौंदर्य और प्रेम के कारक शुक्र की विशेष कृपा रहती है।

numerology- India TV Hindi
शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक वालों का होता है चुंबकीय व्यक्तित्व Image Source : FREEPIK

Numerology: आज हम जिस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसके स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र के कारण ही इस मूलांक वाले दिखने में आकर्षक, सौंदर्य प्रेमी, लग्जरी लाइफ पसंद करने वाले और धन-वैभव के मामले में सौभाग्यशाली होते हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम मूलांक 6 के बारे में बात कर रहे हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। चलिए जानते हैं इस मूलांक के बारे में खास बातें।

चुंबकीय व्यक्तित्व के धनी 

मूलांक 6 के लोगों में गजब का आकर्षण होता है। शुक्र के प्रभाव के कारण इनकी पर्सनालिटी काफी मैग्नेटिक होती है। जिस कारण लोग इनसे काफी जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। इनका ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का होता है और लोग इनके स्टाइल को काफी कॉपी भी करते हैं। सलीके से रहना और खुद को संवारना इन्हें बहुत पसंद होता है। इनके बोलने-चालने का तरीका भी बेहद खास होता है, जिस वजह से लोग इन पर मोहित हो जाते हैं।

धन-दौलत के मामले में सुपर लकी

मूलांक 6 वालों को धन-धान्य के मामले में बेहद भाग्यशाली माना जाता है। ऐसा कहते हैं इन्हें लाइफ में सारी लग्जरी प्राप्त होती है। इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। ये अगर किसी आर्थिक संकट में फंस भी जाएं, तो भाग्य से इन्हें कहीं न कहीं से धन प्राप्त हो ही जाता है।

मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट करियर

मूलांक 6 वाले लोग काफी रचनात्मक होते हैं। ये मीडिया और ग्लैमर इंडस्ट्री में काफी नाम कमाते हैं। एक्टिंग, मॉडलिंग या फैशन डिजाइनिंग भी इनके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन माना जाता है। ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, इंटीरियर डिजाइनिंग या रेस्तरां इत्यादि बिजनेस भी इनके लिए बेहद बढ़िया माना जाता है। इसके अलावा ये इवेंट मैनेजमेंट में भी खूब नाम कमाते हैं।

मूलांक 6 वालों की खूबियां

  • मूलांक 6 वाले लोग दिल के बहुत साफ होते हैं।
  • ये अपनों से बहुत प्यार करने वाले होते हैं। 
  • ये शांतिप्रिय होते हैं और विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं।
  • दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • संगीत एवं चित्रकला में इनकी गहरी रुचि होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शनि की ये अंगूठी इन राशियों के लिए है सुरक्षा कवच, रंक से राजा बनाने की है शक्ति; बस जान लें पहनने का सही नियम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।