1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन में पारद शिवलिंग को घर लाना बेहद शुभ, बस इन 5 बातों का रखें विशेष ख्याल

सावन में पारद शिवलिंग को घर लाना बेहद शुभ, बस इन 5 बातों का रखें विशेष ख्याल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 06, 2026 08:40 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 08:40 pm IST

सावन के महीने में पारद शिवलिंग घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि पारद शिवलिंग घर लाने से पहले आपको कुछ जरूरी नियमों के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

Sawan 2026- India TV Hindi
सावन 2026 Image Source : CANVA

सावन के महीने को शिव पूजन के लिए सबसे शुभ माना गया है। शिव भक्त इस माह में व्रत, भजन-कीर्तन और कांवड़ यात्रा के जरिए भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही सावन के महीने में घर पर शिव पूजन करने के लिए कई लोग पारद शिवलिंग भी खरीदते हैं। हालांकि, पारद शिवलिंग घर लाने से पहले आपको कुछ विशेष नियमों को अवश्य जान लेना चाहिए तभी आपको शिव जी की कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको इसी के बारे में आपको जानकारी देंगे। 

पारद शिवलिंग का हो सही आकार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पारद शिवलिंग का आकार हमेशा एक से सवा इंच के जितना होना चाहिए। इससे बड़े आकार का शिवलिंग घर में होना शुभ नहीं माना जाता है। आप अपने अंगूठे के आकार के जितना शिवलिंग घर पर ला सकते हैं। 

सही दिशा का रखें ध्यान

पारद शिवलिंग अगर आप में लाना चाहते हैं तो आपको इसे सही दिशा में स्थापित करना चाहिए। पारद शिवलिंग को घर में स्थापित करने के लिए सबसे सही दिशा उत्तर-पूर्व मानी जाती है। इस दिशा को वास्तु में ईशान कोण कहा जाता है। ईशान कोण यानि देवी-देवताओं के निवास की दिशा। 

नियमित पूजा

सावन में अगर आप पारद शिवलिंग घर ला रहे हैं तो आपको नियमित इसकी पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। खासकर सावन में तो हर दिन पूजा करना अनिवार्य होता है। वहीं अन्य महीनों में आप हर सोमवार के दिन पारद शिवलिंग की पूजा अवश्य करें। पारद शिवलिंग की नियमित पूजा करना संभव न हो तो शिव मंत्रों का जप भी आप कर सकते हैं। 

स्वच्छता का रखें ध्यान 

पारद शिवलिंग घर में स्थापित करने के बाद आपको साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। खासकर घर के उस कमरे में तो रोजाना सफाई होनी ही चाहिए जहां शिव जी के पारद शिवलिंग को आपने स्थापित किया है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो पूजा करने के बाद भी शुभ फल मिलने में देरी हो सकती है। 

इन चीजों को पूजा स्थल से रखें दूर

अगर आपने घर के पूजा स्थल पर पारद शिवलिंग स्थापित किया है तो आपको केतकी के फूल, तुलसी के पत्ते, हल्दी आदि पूजा स्थल पर नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, अक्षत आदि का इस्तेमाल आपको करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन में किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक-सरसों का तेल, गन्ने का रस या फिर दूध? तुरंत दूर करें अपनी उलझन!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।