1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरुवार को भगवान विष्णु को अर्पित करें ये 3 चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी, विवाह में आ रही बाधा भी होगी दूर

गुरुवार को भगवान विष्णु को अर्पित करें ये 3 चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी, विवाह में आ रही बाधा भी होगी दूर

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी को ये चीजें चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन नारायण को क्या चीजें चढ़ाना चाहिए।

गुरुवार उपाय- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE गुरुवार उपाय

Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन नारायण की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी होता है। गुरुवार के दिन व्रत करने का भी विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन उपवास रखने और पूजा करने से कुंडली में गुरु का स्थान मजबूत होता है। इसके अलावा घर में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। बता दें कि अगर कुंडली में गुरु मजबूत होता है तो विवाह का योग बनता है। इसके साथ ही संतान सुख, धन लाभ और किस्मत का भी भरपूर साथ मिलता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को ये 3 चीजें चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती है। साथ ही विवाह में आ रही सारी बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

गुड़ 

गुरुवार को भगवान विष्णु को गुड़ चढ़ाएं। गुड़ चढ़ाने से जीवन में मिठास बनी रहती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में भी मुधरता आती है। कहा जाता है नारायण को गुड़ अर्पित करने से पति-पत्नी का रिश्ता अधिक मजबूत होता है।

चने की दाल

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चने की दाल जरूर अर्पित करें। माना जाता है कि श्री हरि विष्णु को चने की दाल अति प्रिय है। गुरुवार की पूजा में चने की दाल रखने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में चल रही हर परेशानी दूर हो जाती है।

केला 

गुरुवार को भगवान विष्णु को केले का भोग अवश्य लगाएं। केला अर्पित करने से व्यक्ति के रुके हुए सारे कार्य जल्द पूरे हो जाते हैं। ऐसे में विष्णु जी को केला जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही केला अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी जल्द पूर्ण हो जाती है।

गुरुवार को इन बातों का रखें ध्यान

  • गुरुवार की पूजा में तुलसी दल को जरूर रखें। बिना तुलसी के विष्णु जी की पूजा और भोग दोनों ही अधूरी मानी जाती है।
  • गुरुवार के दिन बाल नहीं धोना चाहिए और न ही बाल, दाढ़ी कटवाना चाहिए।
  • गुरुवार के दिन नाखून काटना भी वर्जित होता है। 
  • गुरुवार के दिन कपड़े भी नहीं धोना चाहिए। 
  • गुरुवार के दिन तामसिक चीजों से दूर रहें। इस दिन सात्विक आहार ही ग्रहण करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

March Pradosh Vrat 2026: 16 या 17 मार्च कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानिए सही डेट और पूजा मुहूर्त

Neck Shape Personality: ऐसी गर्दन वाले लोगों पर कभी न करें भरोसा, वरना मिल सकता है धोखा, गर्दन के बनावट से जानें किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व