1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. March Pradosh Vrat 2026: 16 या 17 मार्च कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानिए सही डेट और पूजा मुहूर्त

March Pradosh Vrat 2026: 16 या 17 मार्च कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानिए सही डेट और पूजा मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 11, 2026 09:42 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 09:42 pm IST

Som Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करना अत्यंत ही फलदायी होता है। तो आइए जानते हैं कि मार्च में अब किस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

सोम प्रदोष व्रत 2026- India TV Hindi
सोम प्रदोष व्रत 2026 Image Source : PEXELS

Som Pradosh Vrat 2026: प्रत्येक महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। किसी भी प्रदोष व्रत के दिन त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल यानि संध्या के समय का बहुत ही महत्व होता है। प्रदोष के दिन व्रत करने से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है और जीवन में वैभव मिलता है। त्रयोदशी तिथि की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि मार्च में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

प्रदोष व्रत 2026 डेट

प्रदोष व्रत 16 मार्च 2026 को रखा जाएगा। यह प्रदोष सोमवार को पड़ रहा है इसलिए इसे सोम प्रदोष कहा जाएगा। बता दें कि सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। जब प्रदोष का दिन सोमवार को पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है।

सोम प्रदोष व्रत 2026 पूजा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 16 मार्च को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर होगा। सोम प्रदोष पूजा मुहूर्त 16 मार्च को शाम 6 बजकर 48 मिनट से रात 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:10 ए एम से 05:58 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:23 पी एम से 01:11 पी एम
  • विजय मुहूर्त - 02:48 पी एम से 03:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:46 पी एम से 07:10 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 06:48 पी एम से 08:00 पी एम
  • अमृत काल- 07:47 पी एम से 09:24 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 12:23 ए एम, मार्च 17 से 01:11 ए एम, मार्च 17

सोम प्रदोष के दिन भगवान शिव के इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ साम्ब सदाशिवाय नमः
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥।
  • कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानी सहितं नमामि॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर इन 5 राशि वालों को बनाएगा धनवान, जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि की होगी वर्षा

Navratri Niyam: नाखून काटना, बाल काटना: चैत्र नवरात्रि में गलती से भी न करें ये 8 काम, दुर्गा मां हो जाएंगी नाराज!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म