1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हस्तरेखा शास्त्र: हथेली की छोटी उंगली देती है बड़ा संकेत, क्या आपकी उंगली में भी है अमीर बनने की यह निशानी?

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली की छोटी उंगली देती है बड़ा संकेत, क्या आपकी उंगली में भी है अमीर बनने की यह निशानी?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की छोटी उंगली का अनामिका उंगली के ऊपरी पोर तक पहुंचना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए क्या है इसका अर्थ।

palmistry- India TV Hindi
Image Source : CANVA आपके हाथ की छोटी उंगली क्या कहती है?

क्या आप जानते हैं कि हाथ की हर एक उंगली की खास बनावट या उसकी लंबाई हमारे जीवन और करियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत देती है। इसी कड़ी में आज हम आपको हाथ की छोटी उंगली के बारे में बताने जा रहे हैं। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ की छोटी उंगली ये बताती है कि आप करियर में कितनी सफलता पाएंगे और आपका आर्थिक जीवन कैसा रहेगा। इसके अलावा यह उंगली हमारी व्यापारिक समझ और निर्णय लेने की क्षमता के बारे में भी बताती है। चलिए जानते हैं हथेली की छोटी उंगली से मिलने वाले बड़े संकेतों के बारे में विस्तार से यहां।

ऐसी छोटी उंगली अमीर बनने के देती है संकेत

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ की छोटी उंगली का सामान्य से लंबा होना शुभ माना जाता है। यदि हाथ की छोटी उंगली अनामिका उंगली के ऊपरी पोर से ऊपर दिखाई दे तो ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। ये लोग बुद्धिमान, मेहनती और बिजनेस माइंड के होते हैं। इन्हें जीवन में खूब धन प्राप्त होने के आसार रहते हैं।

ऐसी छोटी उंगली भी देती है शुभ संकेत

यदि हाथ की छोटी उंगली अनामिका के पहले जोड़ तक या उसके आसपास तक भी पहुंच जाती है, तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं ऐसे लोग जिम्मेदार और पक्के इरादे वाले होते हैं। ये लोग जो ठान लेते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन मजबूत रहती है।

यदि छोटी उंगली सामान्य से छोटी हो तो क्या संकेत मिलते हैं?

जिन लोगों के हाथ में छोटी उंगली अनामिका के पहले पोर तक नहीं पहुंच पाती है तो ऐसे लोगों को लाइफ में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ता है। साथ ही इनमें आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। कहा जाता है कि इन लोगों को सफलता पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। 

क्या होता है जब छोटी उंगली अनामिका उंगली की ओर झुकी हो?

यदि आपके हाथ की छोटी उंगली हल्की सी अनामिका उंगली की तरफ झुकी हुई है, तो इसका मतलब है कि आप परिस्थितियों को समझकर सही रणनीति बनाने में कुशल हैं। ऐसे लोग कोई भी काम प्लानिंग के साथ करते हैं और सफलता पाकर दम लेते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कन्या राशि में बना बुधादित्य योग, 26 सितंबर तक इन 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, करियर में बंपर उछाल के संकेत