1. Hindi News
  2. धर्म
  3. रविवार को हस्त नक्षत्र में करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य और दूर होंगी आर्थिक परेशानियां

रविवार को हस्त नक्षत्र में करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य और दूर होंगी आर्थिक परेशानियां

रविवार को हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन इन खास उपायों को करने से हर परेशानी का समाधान शीघ्र निकल जाता है। तो यहां जानिए उन विशेष उपायों के बारे में।

हस्त नक्षत्र के उपाय- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC हस्त नक्षत्र के उपाय

रविवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित होते हैं। हस्त नक्षत्र तेरहवां नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र का अर्थ होता है-हाथ और इसी के अनुसार हस्त नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हमारी हथेली को माना जाता है, जो कि सीधे तौर पर हमारे भाग्य को दर्शाती है। हस्त नक्षत्र हमारे भाग्य को उज्ज्वल करने वाला है। हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। साथ ही हस्त नक्षत्र में भगवान शंकर की भी पूजा की जाती है। हस्त नक्षत्र में इन खास उपायों को करने से समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं हस्त नक्षत्र में किए जाने वाले उपायों को बारे में।

- अगर आप चाहते हैं कि आपकी धन की तिजोरियां हमेशा भरी रहें, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में चांदी की अंगूठी बनवाकर अपने दाएं हाथ की अंगुली में धारण करें।

- अगर आपको हमेशा किसी न किसी प्रकार की मानसिक परेशानी बनी रहती है, तो उससे बचने के लिए हस्त नक्षत्र में आप जिस कमरे में सोते हैं, वहां पर एक मिट्टी के दीये में2 कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसकी धूप दिखाने के बाद एक कोने में रख दें।

- अगर यदि आप कोई प्रतियोगिता परीक्षा देने जा रहे हैं, तो उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हस्त नक्षत्र में रीठा के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और अपनी सफलता हासिल करने के लिए पेड़ क जड़ को छूकर प्रणाम करें।

- अगर आपका पैसा जरूरत से ज्यादा खर्च होता है या आपके घर में पैसा आने के बावजूद बचत नहीं हो पाती, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में रीठा के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करना चाहिए और चन्द्रमा के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:'। आज हस्त नक्षत्र में इस मंत्र का 5 बार जाप करें।

- अगर यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से सुख-समृद्धि बनी रहे तो हस्त नक्षत्र में घर में श्वेत दक्षिणावर्त्त शंख की स्थापना करें और रोज पूजा के समय उस शंख का उपयोग करें।

- अगर यदि आपके परिवार के सदस्यों के बीच किसी भी बात को लेकर सामंजस्य स्थापित नहीं हो पाता, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में रीठा का पेड़ अपने घर के बाहर लगाएं और रोज़ उसकी देखभाल करें।

- अगर यदि आपको किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी है, आप अपने कार्यों में बार-बार असफल हो रहे हैं, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में एक सफेद कोरा कागज लें और उस परचार कपूर की टिकिया रखकर शाम के समय घर के बाहर जला दें।

- अगर आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, लेकिन विदेश जाने के लिए आपने जो व्यवस्था बना रखी है, उसमें बार-बार किसी न किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो हस्त नक्षत्र में सफेद कपड़े में चावल और थोड़ी-सी मिश्री बांध कर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- अगर आपका व्यापार किसी दूसरे शहर या राज्य में है और आपको अधिक धनलाभ नहीं मिल पा रहा है, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में सफेद सुगंधित पुष्प वाला पौधा गमले में लगाकर अपने ऑफिस में रख दें और उस गमले को अपने ऑफिस की पूर्व दिशा में रख लें।

- अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं या कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो हस्त नक्षत्र में कर सकते हैं और काम की शुरुआत से पहले अपने घर में चांदी की कोई वस्तु लाएं या चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

- अगर यदि आपके निवास स्थान पर कोई वास्तु दोष है, जिससे आपको कई तरह की परेशानी महसूस होती है, तो इससे बचने के लिए हस्त नक्षत्र में शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और अपने घर की परेशानी को दूर करने के लिए प्रार्थना करें।

- अगर लाख परिश्रम के बाद भी आपके कारोबार की गति ठीक से नहीं चल रही है और आपको मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में सवा किलो चावल या चांदी का दान करना चाहिए और संभव हो तो हस्त नक्षत्र के दौरान गले में सफेद फूलों की माला धारण करनी चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

14 सितंबर को मनाया जाएगा चौरचन पर्व, जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय और महत्व