1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Samudrik Shastra: हथेली के साथ ही शरीर के 5 अंगों पर तिल का होना सौभाग्य की निशानी, ऐसे लोग जीवन में पाते हैं सभी सुख-सुविधाएं

Samudrik Shastra: हथेली के साथ ही शरीर के 5 अंगों पर तिल का होना सौभाग्य की निशानी, ऐसे लोग जीवन में पाते हैं सभी सुख-सुविधाएं

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ स्थानों पर तिल का होना आपको सौभाग्यशाली बनाता है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Samudrik Shastra- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सामुद्रिक शास्त्र

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की बनावट आपके हाव-भाव, हाथ की रेखाओं और तिलों के जरिए आपके जीवन के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। यह शास्त्र आपके लक्षणों के बारे में बताता है इसलिए सामुद्रिक शास्त्र को लक्षण शास्त्र के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको सामुद्रिक शास्त्र की मदद से बताएंगे कि शरीर के किन अंगों पर बनने वाले तिल सबसे शुभ होते हैं और इनके बनने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

हथेली के मध्य में तिल 

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो हथेली के मध्य में अगर तिल हो तो आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलता है। ऐसे लोग मेहनत से जबरदस्त सफलता भी जीवन में प्राप्त करते हैं। अगर मुट्ठी बनाने पर तिल हाथ के अंदर छुप जाता है तो इसे और भी बेहतर सामाद्रिक शास्त्र में माना गया है। ऐसा होने पर व्यक्ति जीवन भर सुख और वैभव की प्राप्ति करता है। 

गाल पर तिल 

किसी व्यक्ति के दाहिने गाल पर यदि तिल है तो ये भी सौभाग्य की निशानी होता है। ऐसे लोग मेहनती भी होते हैं और साथ ही एक्टिव भी। इनको कम मेहनत करने पर भी बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 30 की उम्र के बाद ये जीवन का हर सुख भोग सकते हैं।

कमर पर तिला का होना 

पुरुष के कमर की दाईं और स्त्री की बाईं ओर तिल का होना सौभाग्य का सूचक है। ऐसे लोग समाज में खूब मान-प्रतिष्ठा भी प्राप्त कर सकते हैं। इनका लक्ष्य स्पष्ट होता है और हौसले बुलंद। ऐसे लोगों को भाग्य और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। ऐसे लोगों को जीवन में पैसों की कमी बहुत कम होती है।   

माथे पर तिल का होना 

अगर आपके माथे के बीचों बीच तिल है तो समझ लीजिए आप सौभाग्य लेकर पैदा हुए हैं। ऐसे लोगों 35 की उम्र के बाद बड़ी सफलता अर्जित होती है। जीवन की हर सुख-सुविधा इनको मिलती है। साथ ही बौद्धिक कौशल से ये समाज में भी खूब मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। 

नाक पर तिल का होना 

जिन लोगों के नाक पर तिल होता है उनको भी किस्मत का धनी माना जाता है। ऐसे लोगों को भी जीवन में हर सुख-सुविधा प्राप्त होती है। इसके साथ ही इनकी स्मरण शक्ति भी अच्छी हो सकती है। हालांकि इन लोगों का गुस्सा इनका नकारात्मक पक्ष हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Mangaladitya Yog: 23 फरवरी को कुंभ राशि में बनेगा मंगालादित्य योग, बढ़ेगी 3 राशियों की धन-संपदा, अधूरे काम भी होंगे पूरे

Holi 2026: होली के पावन पर्व से पहले घर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, जीवन में आएंगे अच्छे बदलाव