9 अक्टूबर 2026 को बुध और शनि एक-दूसरे से 150 डिग्री पर स्थित रहेंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण होगा। ये योग अत्यंत कष्टकारी माना जाता है क्योंकि इसमें दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित होते हैं। ज्योतिष में छठा भाव रोग, कर्ज, शत्रु और तनाव का प्रतीक होता है तो वहीं आठवां भाव बाधाओं, दुर्घटनाओं और अचानक आने वाले संकटों का प्रतिनिधित्व करता है। जब बुध और शनि यह योग बनाते हैं तो इससे मानसिक तनाव बढ़ने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है। 9 अक्टूबर को बुध और शनि के बीच ये योग बनने जा रहा है। जानिए इस योग से सबसे ज्यादा परेशानी किन राशि वालों को होने वाली है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों पर षडाष्टक योग का बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर बड़ी चुनौतियां आ सकती हैं। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे कहीं निवेश करने से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी न किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। वाणी पर इस दौरान नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई भी काम सोच समझकर करें। मतभेदों से दूर रहें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। काम में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस दौरान त्वचा और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए षडाष्टक योग नकारात्मक साबित हो सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रह सकता है। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकता है इसलिए सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए षडाष्टक योग खतरनाक साबित हो सकता है। सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। निवेश सोच समझकर करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी भी करीबी से बहस करने से बचें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
चंद्र गोचर 2026 राशिफल: 2 अक्टूबर को मिथुन में चंद्रमा का महागोचर, इन 4 राशियों पर बरसेगा पैसा, खुलेंगे तरक्की के द्वार