Shukra Gochar 2026 and Horoscope: शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है। यही वजह है कि शुक्र का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के आर्थिक और प्रेम जीवन दोनों पर पड़ता है। 9 जून को शुक्र कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। शुक्र गोचर इन राशियों की मुश्किलों को बढ़ाएगा। इनके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और रिश्तों में भी तनाव रहेगा। तो यहां जानिए कि शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए अनलकी रहेगा।
इन राशियों के जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां
-
मेष राशि: शुक्र का गोचर मेष राशि वालों के लिए कई तरह की चुनौतियां लेकर आया है। इनके घर में अशांति का माहौल रहेगा। परिवार में क्लेश और वाद-विवाद हो सकता है। सभी जरूरी कामों में बाधा उत्पन्न हो सकता है। धन की हानि होने की भी संभावना है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ेगा, जिससे मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है।
-
धनु राशि: शुक्र का गोचर धनु राशि वालों के लिए परेशानी भरा रहेगा। दांपत्य में कड़वाहट आ सकता है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं जिस वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सुख-साधनों और सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च होगा, जिससे बजट बिगड़ सकता है और कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
-
कुंभ राशि: शुक्र का गोचर आपके खर्चों को बढ़ाएगा। ऐसे में इस दौरान पैसों के लेनदेन में पूरी सतर्कता बरतें। घर में भी अशांति का माहौल रहेगा। पारिवारिक क्लेश के कारण आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे, जिससे निराशा हो सकती है।
शुक्र के दुष्प्रभाव को कम करने के उपाय
- गरीब और जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान करें। सफेद चीजें जैसे— चावल, चीनी, दूध, दही या सफेद कपड़े का दान करें।
- प्रतिदिन शुक्र देव के मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ शुं शुक्राय नमः।
- शुक्र देव को स्वच्छता पसंद है इसलिए हमेशा साफ-सुथरे कपड़े ही पहनें।
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, इससे पैसों की तंगी दूर होती है।
- शुक्रवार के दिन चावल का दान करना करें। ऐसा करने शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष कुंडली में है इसका पता कैसे चलता है? यह कितने वर्ष तक रहता है, जानिए लक्षण और उपाय
Jagnnath Rath Yatra 2026 Date: इस बार कब निकलेंगे महाप्रभु नगर भ्रमण पर? जानें पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा की सही तिथि और महत्व