1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से डगमगा सकती है 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, 11 अगस्त के बाद रहें बेहद संभलकर

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से डगमगा सकती है 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, 11 अगस्त के बाद रहें बेहद संभलकर

शुक्र ग्रह 11 अगस्त को चंद्रमा के नक्षत्र हस्त में गोचर करेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को आर्थिक समस्याओं का सामना कर सकता है और आर्थिक पक्ष में भी उतार-चढ़ाव आ सकतेत हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Shukra Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH शुक्र नक्षत्र गोचर

शुक्र ग्रह 11 अगस्त को हस्त नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे और 25 अगस्त तक हस्त नक्षत्र में ही रहेंगे। हस्त नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं और ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्र ग्रह चंद्रमा को अपना मित्र नहीं मानते। ऐसे में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। इन राशियों को आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही करियर क्षेत्र में भी परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।  

मेष राशि

वर्तमान में शुक्र आपके छठे भाव में हैं जो कि रोग, शत्रु आदि का कारक भाव कहा जाता है। ऐसे में शुक्र का शत्रु ग्रह की राशि में जाना आपके आर्थिक पक्ष के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है और संचित धन भी आपको खर्च करना पड़ सकता है। 25 अगस्त तक धन का निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में भी आपको सतर्कता बरतनी होगी, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। 

कर्क राशि 

इस राशि के कारोबारियों को कोई भी सौदा जल्दबाजी में करने से बचना होगा नहीं तो धन की हानि हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने की वजह से भी इस राशि के कुछ जातकों को धन खर्च करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए माता-पिता की सलाह आपके काम आ सकते है। 25 अगस्त तक उधार देने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। 

तुला राशि 

शुक्र भले ही आपकी राशि के स्वामी हों लेकिन वर्तमान में आपके त्रिक भावों में से एक हानि भाव (द्वादश भाव) में विराजमान हैं। इसलिए शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपको सतर्कता धन के मामलों में बरतनी होगी नहीं तो नुकसान हो सकता है। सट्टेबाजी से जितना दूर रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं इसलिए हर काम एकाग्रता के साथ करें।

मकर राशि 

मकर राशि के लोगों को घर के किसी सामान पर धन खर्च करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उधार लिया था तो लेनदार आपसे पैसा वापस करने की मांग कर सकते हैं। कारोबारियों का अपने पार्टनर के साथ मतभेद होने की आशंका है इसलिए सतर्क रहें। नौकरी पेशा लोगों को भी संभलकर रहना होगा। धन का लेन-देन किसी विश्वासपात्र के समक्ष ही करें। 

शुक्र की स्थिति को सुधारने के उपाय 

  • ऊपर दी गई चार राशियों को शुक्र के शुभ प्रभाव के लिए महिलाओं के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए। 
  • माता लक्ष्मी के पूजन से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। 
  • चावल, चीनी आदि का दान करने से शुक्र की स्थिति मजबूत होगी। 
  • अपने लव पार्टनर को इत्र अगर आप गिफ्ट देते हैं तो शुक्र के शुभ फल आपको मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन में ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप करने से हो सकते हैं कर्ज मुक्त, बस इस आसान विधि का करें पालन