1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन में ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप करने से हो सकते हैं कर्ज मुक्त, बस इस आसान विधि का करें पालन

सावन में ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप करने से हो सकते हैं कर्ज मुक्त, बस इस आसान विधि का करें पालन

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 06, 2026 11:33 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 11:33 pm IST

सावन के महीने में कर्ज से मुक्ति पाने के लिए ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप करना बेहद शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जप करने की सही विधि के बारे में आइए जान लेते हैं।

Rinmukteshwar Mantra- India TV Hindi
ऋणमुक्तेश्वर मंत्र Image Source : MAGNIFIC

सावन के पावन माह में शिव पूजन करने से भक्तों की बड़े से बड़ी परेशानी भी दूर हो सकती है। इसीलिए भगवान शिव के भक्त कठोर नियमों का पालन करते हुए सावन के माह में व्रत, पूजन और कांवड़ यात्रा करते हैं। इसके साथ ही सावन के महीने में शिव भगवान से जुड़े मंत्रों का जप करना भी अच्छा माना जाता है। भगवान शिव के कई मंत्र हैं और हर मंत्र का अपना अलग प्रभाव है। वहीं आज जिस मंत्र के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका जप करने से कर्ज से आप मुक्त हो सकते हैं। यह मंत्र है ऋणमुक्तेश्वर मंत्र यानि कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला मंत्र। सावन में किस विधि से आपको इसका जप करना चाहिए। आइए जानते हैं।  

ऋणमुक्तेश्वर मंत्र

'ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः' 

भगवान शिव के इस आसान से मंत्र का अर्थ है- भक्तों को कर्ज के भार से मुक्ति दिलाने वाले महादेव को मेरा प्रणाम। यह शिव स्तुति के बेहद प्रभावशाली मंत्रों में से एक है जो आर्थिक परेशानियों से भक्तों को मुक्ति दिला सकता है। इस मंत्र का जप सावन के माह में कैसे करना चाहिए, आइए जानते हैं। 

ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप की विधि 

  • सावन के महीने में ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप आपको सूर्योदय के समय या फिर संध्याकाल में करना चाहिए। इस मंत्र का जप आप किसी शिव मंदिर में जाकर भी कर सकते हैं और अपने घर के पूजा स्थल पर भी। 
  • मंत्र का जप करने से पहले आपको स्नान-ध्याान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए। सावन में हर दिन अगर मंत्र का जप ना भी कर सकें तो केवल सोमवार और शनिवार के दिन भी इसका जप कर सकते हैं। 
  • स्नान-ध्यान के बाद आपको पूजा स्थल पर धूप-दीप जलाना चाहिए और भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। इसके बाद शांत मने से ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का कम से कम 108 बार जप आपको करना चाहिए। 
  • अगर आप चाहते हैं कि इस मंत्र का प्रभाव बढ़े और कर्ज से आपको मुक्ति मिले तो इसका जप गुप्त रूप से आपको करना चाहिए। 
  • सावन में इस मंत्र  का जप करने के बाद सावन के अंतिम दिन पर जरूरतमंदों को सामर्थ्य अनुसार धन का दान आपको करना चाहिए। 

ऊपर बताई गई विधि के अनुसार अगर आप ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जप सावन में करते हैं तो आप बड़े से बड़ा कर्ज उतार सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लग जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन शिवरात्रि पर नक्षत्र बदलेंगे शुक्र ग्रह, मिथुन-सिंह सहित 3 राशियों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।