1. Hindi News
  2. धर्म
  3. किस्मत बदलने आ रहा है 13 जुलाई का दिन, सूर्य-बुध के दृष्टि योग से 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ!

किस्मत बदलने आ रहा है 13 जुलाई का दिन, सूर्य-बुध के दृष्टि योग से 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ!

13 जुलाई को बनने वाला दृष्टि योग 4 राशियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।

drishti yog- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूर्य-बुध का दृष्टि योग 4 राशियों को देगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर के साथ-साथ उनकी दृष्टियों का भी विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जब भी दो शक्तिशाली ग्रह एक-दूसरे से दृष्टि संबंध बनाते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आने वाली 13 जुलाई को सूर्य और बुध का दृष्टि योग बनने जा रहा है। ये शुभ योग 4 राशियों के बंद किस्मत के ताले खोल देगा। इन राशियों को नौकरी और बिजनेस में जबरदस्त लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

क्या है सूर्य-बुध का दृष्टि योग?

13 जुलाई को बुध और सूर्य 0 डिग्री पर आ जाएंगे, जिससे दृष्टि योग का निर्माण होगा। ज्योतिष अनुसार जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में बिल्कुल समान डिग्री पर यानी शून्य अंश पर आ जाते हैं, तो यह उस राशि में नई शुरुआत की ऊर्जा को दर्शाता है। इस योग के कारण लोगों की निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है, जिससे करियर में सटीक फैसले लिए जाते हैं। 

4 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि (Aries) - मेष राशि वालों का समय 13 जुलाई से बदलने वाला है। आपको करियर में जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको इस कार्य में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको कोई आकर्षक ऑफर आ सकता है। बिजनेस में भी तगड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि वालों के लिए दृष्टि योग बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। आपको नौकरी और बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपको अटका हुए पैसा वापस मिलेगा। निवेश से अच्छे रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको नए प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) - आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें कामयाब होंगे। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra) - तुला राशि को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। सैलरी में बढ़ोतरी होने और प्रमोशन मिलने के भी शुभ योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बुध के स्वराशि में आते ही बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत, 5 अगस्त तक करियर ग्रोथ और धन प्राप्ति के बन सकते हैं योग