वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य और शनि देव के बीच शत्रुता का संबंध है। ये दोनों ग्रह 17 अगस्त के दिन घातक षडाष्टक योग बनाएंगे। दरअसल 17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे और शनि इस समय मीन राशि में हैं। ऐसे में शनि और सूर्य एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में होंगे जिसके चलते षडाष्टक योग बनेगा। इस योग का बुरा प्रभाव राशिचक्र की 2 राशियों पर हो सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और इनको बुरे प्रभावों से बचने के लिए क्या करना चाहिए, आइए विस्तार से इस बारे में जानते हैं।
कन्या राशि
आपके द्वादश भाव में सूर्य ग्रह 17 अगस्त को गोचर करेंगे। यह भाव हानि का कारक माना जाता है। वहीं शनि वर्तमान में आपके सप्तम भाव में हैं। ऐसे में सूर्य शनि के समसप्तक योग के चलते आपको करियर से जुड़े मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बिना सोच विचार के न लें। आर्थिक पक्ष को लेकर भी कन्या वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। उधार का लेन-देन नहीं करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही विश्ववासपात्र को पास रखकर ही करें। पारिवारिक जीवन में भी बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। सप्तम भाव में शनि के चलते पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। उपाय के तौर पर कन्या राशि के जातकों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि
वर्तमान में शनि आपकी ही राशि में विराजमान हैं और सूर्य 17 जुलाई को आपके छठे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव त्रिक भावों में से एक है और शत्रु और रोग का कारक इसे माना जाता है। समसप्तक योग के कारण आपकी विरोधी सक्रिय हो सकते हैं इसलिए संभलकर आपको रहना होगा। गलती से भी बड़ी रकम का उधार न दें और ना ही लें, इससे भविष्य में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करने वाले हैं तो पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य ले लें। आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा हो सकते हैं, इस कारण भी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। मीन वालों को अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखना होगा नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सावन के तीसरे सोमवार के दिन शुक्र-चंद्रमा की होगी युति, 3 राशियों के जीवन में आ सकती हैं खुशियां, धन लाभ के भी योग