1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन के तीसरे सोमवार के दिन शुक्र-चंद्रमा की होगी युति, 3 राशियों के जीवन में आ सकती हैं खुशियां, धन लाभ के भी योग

सावन के तीसरे सोमवार के दिन शुक्र-चंद्रमा की होगी युति, 3 राशियों के जीवन में आ सकती हैं खुशियां, धन लाभ के भी योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 16, 2026 11:51 am IST,  Updated : Aug 16, 2026 11:51 am IST

सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त को है। इस दिन चंद्रमा और शुक्र के बीच कन्या राशि में युति होगी। इस युति के चलते किन राशियों को जीवन में शुभ फल मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

Shukra Chandra Yuti - India TV Hindi
शुक्र-चंद्र युति Image Source : MAGNIFIC

शुक्र और चंद्रमा के बीच सावन के तीसरे सोमवार यानि 17 अगस्त के दिन कन्या राशि में युति होगी। इस युति के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इन राशियों के जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं और धन-धान्य की भी इनको प्राप्त हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

वृषभ राशि

सावन के तीसरे सोमवार के दिन नाग पंचमी भी है ऐसा योग सालों में एक बार बनता है और इस दिन पर चंद्रमा और शुक्र की युति का होना आपके लिए शुभ रह सकता है। यह युति वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रह सकती है। आपका बौद्धिक विकास इस युति के चलते होगा। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। निवेश किए गए धन से इस राशि के कुछ जातक लाभ पा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी आपको बेहद शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मकता देखने को मिल सकती है। 

कन्या राशि

शुक्र-चंद्रमा की युति आपकी ही राशि में होगी। इस युति के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व मे आकर्षण बढ़ सकता है। अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित कर पाने में आप कामयाब हो सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि आपको देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के भी योग बन सकते हैं। कारोबारियों को बड़ी डील मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं और घर के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिल सकता है। धार्मि यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। 

मकर राशि

आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा साबित हो सकता है। कुछ लोगों को निवेश किए गए धन से लाभ मिलने के योग हैं। शुक्र-चंद्र युति आपके भाग्य भाव में होगी इसलिए किस्मत का भी आपको भरपूर सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अगर कोई काम अटका हुआ था तो वो भी पूरा हो सकता है। उच्चा शिक्षा के क्षेत्र में आपको उपलब्धियां हासिल हो सकती है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। जो लोग सिंगल हैं उनको कोई खास मिल सकता है। वहीं विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने भी निकल सकते हैं।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मध्यमा उंगली पर 4 चिह्नों का होना सौभाग्य का प्रतीक, ऐसे लोग होते हैं विद्वान और प्रतिभा के धनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।