1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar: सूर्य 14 अप्रैल को उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों के सुनहरे दिन होंगे शुरू

Surya Gochar: सूर्य 14 अप्रैल को उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों के सुनहरे दिन होंगे शुरू

Surya Gochar: सूर्य ग्रह 14 अप्रैल से मेष राशि में संचार करना शुरू कर देंगे। मई के मध्य तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के इस गोचर से राशिचक्र की किन राशियों को जीवन में लाभ प्राप्त होगा, आइए जानते हैं।

Sun Transit 2025- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL सूर्य गोचर 2025

Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल की सुबह राशि परिवर्तन कर देंगे। सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए सूर्य का राशि बदलना बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर के साथ ही सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी सुखद फलों की प्राप्ति होगी। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

सूर्य मेष राशि में उच्च स्थिति में होते हैं। इसलिए सूर्य देव का यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ फल देने वाला साबित होगा। सूर्य के लग्न भाव में होने से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। आपकी बातों को सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर सराहा जाएगा। करियर से जुड़ी कई परेशानियों का अंत भी इस दौरान हो सकता है। सूर्य के प्रभाव से आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और वक्त से पहले हर कार्य को पूरा कर पाएंगे। इस दौरान काम के सिलसिले में यात्राएं होंगी और उनसे लाभ भी आप प्राप्त क सकते हैं। 

कर्क राशि 

सूर्य आपके दशम भाव में उच्च स्थान में होंगे। साथ ही 10वें भाव नें सूर्य दिगबली भी माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य की यह स्थिति आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। अप्रैल से मई मध्य तक कुछ जातकों को मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। वहीं कुछ नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति भी प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिता या पितातुल्य व्यक्ति की कोई सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। धन-धान्य से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। एक अच्छे लीडर की तरह आप अपने परिवार और कार्यक्षेत्र को संभालेंगे। 

धनु राशि 

सूर्य आपके प्रेम, शिक्षा और भावनाओं के पंचम भाव में होंगे। इस भाव में सूर्य का होगा आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाएगा। विद्यार्थी स्कूल या कॉलेज में अपनी योग्यता से अलग पहचान बना सकते हैं। प्रेम संबधों के लिए भी यह समय अच्छा साबित हो सकता है। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं। आपकी बातों और भावनाओं में एकरूपता होगी इसलिए लोग आप पर विश्वास भी करेंगे। इस राशि के जातकों को सामाजिक स्तर पर नई पहचान मिल सकती है। लेखन, गायन, वादन करने वाले इस राशि के जातकों की कोई रचना प्रसिद्धि पा सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Hanuman Janmotsav: शनिवार को मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, जरूर कर लें ये उपाय, ढैय्या-साढ़ेसाती का बुरा असर होगा दूर

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे हैं कई दुर्लभ शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजा करने से बजरंगबली की बरसेगी कृपा