1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे हैं कई दुर्लभ शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजा करने से बजरंगबली की बरसेगी कृपा

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे हैं कई दुर्लभ शुभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजा करने से बजरंगबली की बरसेगी कृपा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 09, 2025 11:45 am IST,  Updated : Apr 10, 2025 08:00 am IST

Hanuman Janmotsav 2025 Yog: इस साल हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही शुभ योग में मनाया जाएगा। ऐसे में जान लीजिए कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

हनुमान जयंती 2025- India TV Hindi
हनुमान जयंती 2025 Image Source : INDIA TV

Hanuman Jayanti 2025 Shubh Yog: हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन मारुति नंदन की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन रामचरितमानस, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन जो भी व्यक्ति ऐसा करता है उसके घर-परिवार पर बजरंगबली की खास कृपा बरसती है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बहुत  ही शुभ योग में बनाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं योग और पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में। 

हनुमान जन्मोत्सव 2025 शुभ योग

इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन हस्त नक्षत्र, व्याघात योग और शनिवार का शुभ संयोग बन रहा है। हस्त नक्षत्र शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस दौरान व्याघात योग भी बनेगा, जो रात 8 बजकर 39 मिनट तक है। वहीं इस बार हनुमान जन्मोत्सव शनिवार के दिन है। बता दें कि शनिवार का दिन बजरंगबली की पूजा के लिए समर्पित होता है। ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव पड़ना बहुत ही शुभ संयोग है।

हनुमान जन्मोत्सव 2025 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 12 अप्रैल को भोर 23 बजकर 21 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 13 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। हनुमान जन्मोत्सव की पूजा के लिए पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

हनुमान जन्मोत्सव महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन ही माता अंजनी और वानरराज राजा केसरी के घर हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी दिन धूमधाम के साथ हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन केसरी नंदन के साथ ही भगवान राम और माता सीता की पूजा भी अवश्य करें। सिया राम की पूजा के बिना बजरंगबली की आराधना अधूरी मानी जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2025: अप्रैल में इस दिन रखा जाएगा हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Numerology: इन चार तारीखों पर जन्म लेने वाले लोग होते हैं साहसी और अच्छे लीडर, सफल होने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म