1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इन चार तारीखों पर जन्म लेने वाले लोग होते हैं साहसी और अच्छे लीडर, सफल होने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत

Numerology: इन चार तारीखों पर जन्म लेने वाले लोग होते हैं साहसी और अच्छे लीडर, सफल होने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 08, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 02:38 pm IST

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर मूलांक की अपनी अलग विशेषता होती है। ऐसे में आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जातकों को साहसी और अच्छा लीडर माना जाता है।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FREEPIK

Numerology: अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक हर मूलांक की अपनी अलग विशेषताएं बताई गई हैं। आपका मूलांक क्या है यह बात आपके जन्म की तारीख से पता चलती है। इसके बाद उस अंक के स्वामी के जरिए आपके चरित्र, व्यवहार आदि की जानकारी भी पता लग जाता है। अंक शास्त्र में कुछ ऐसी तारीखों का जिक्र भी मिलता है जिनमें जन्म लेने वाले जातकों को अच्छा लीडर, साहसी और ऊर्जावान माना जाता है।

इन तारीखों में जन्म लेने वाले होते हैं अच्छे लीडर

अंक शास्त्र की मानें तो जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है उनमें लीडरशिप का गुण जन्मजात होता है। इन सभी तारीखों में जन्म लेने वालों का मूलांक 1 है और इनका स्वामी ग्रह सूर्य माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार नेतृत्व के गुण के साथ ही मूलांक 1 वालों में आत्मविश्वास, स्वाभिमान और जबरदस्त इच्छा शक्ति भी देखने को मिलती है। इन गुणों के साथ ही नीचे दिए गई कुछ विशेषताएं भी इनमें होती हैं। 

मूलांक 1 वालों की विशेषताएं

  • महत्वाकांक्षी: मूलांक 1 वाले लोगों के सपने हमेशा बड़े होते हैं। इसके लिए ये हर संभव प्रयास करते हैं। लक्ष्य को पाने के लिए खुद में कुछ बदलाव करना पड़े तो उसके लिए भी हमेशा ये तैयार रहते हैं। 
  • मेहनती: ये बात मूलांक 1 वालों को कम उम्र में ही पता चल जाती है कि बिना मेहनत के इन्हें जीवन में कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए कड़ी मेहनत करने के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी मेहनत इन्हें ऊंचे पदों तक पहुंचाती है। 
  • स्वतंत्र विचार: इस मूलांक वाले लोग स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। किसी की नकल करना इनको पसंद नहीं आता। ये चाहते हैं कि जो ये करते हैं लोग उसे फॉलो करें। इनकी अलग सोच लोगों को आकर्षित भी करती है।   अपनी सोच में मौलिक होते 
  • प्रेरणा देने वाले: दूसरों को कैसे मोटिवेट करना है ये बात भी मूलांक 1 वाले अच्छी तरह जानते हैं। इनका यही गुण इन्हें अच्छा लीडर भी बनाता है। 
  • सृजनशील: विचारों से स्वतंत्र होने के कारण इनमें रचनात्मकता भी कूटकूटकर भरी होती है। कला आदि क्षेत्रों में भी इस मूलांक वाले अपनी अलग पहचान बनाते हैं।  

कमज़ोरियां 

कई खुबियों के साथ मूलांक 1 वालों में कुछ कमजोरियां भी देखे को मिलती हैं। इन कमजोरियों को अगर ये दूर कर दें तो जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने से इन्हें कोई नहीं रोक सकता। 

  • अहंकार और जिद्द: इस मूलांक वालों का आत्मविश्वास कई बार घमंड का रूप ले लेता है, जिसकी वजह से सामाजिक स्तर पर ये परेशानियों का सामना कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी बात पर अड़कर ये अपना और लोगों का अहित भी कर सकते हैं। इनकी जिद्द इनके लिए सबसे हानिकारक होती है। इसलिए जिद्द और अहंकार से इन्हें बचना चाहिए। 
  • अपनी बातें थोपना: मूलांक 1 वाले डोमिनेटिंग स्वभाव के माने जाते हैं। ये अपनी बातों को दूसरों पर थोपने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि इसकी वजह से इन्हें लाभ की जगह हमेशा हानि होती है। 
  • धैर्यहीन: कई मौकों पर इनमें धैर्य की कमी देखने को भी मिल सकती है। जल्दबाजी में आकर अपने बने बनाए कार्यों को भी ये बिगाड़ सकते हैं। 
  • तुलना करना: इस मूलांक वाले लोग दूसरों के साथ अपनी तुलना करते रहते हैं और इसकी वजह से मानसिक तनाव में भी आ जाते हैं। 

इसलिए मूलांक 1 वालों को इन बुरी आदतों को त्यागने की कोशिश करनी चाहिए। इन बुराइयों से दूर रहकर ये जीवन को सफल बना सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2025: अप्रैल में इस दिन रखा जाएगा हिंदू नववर्ष का पहला प्रदोष व्रत, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Hanuman Jayanti 2025: चालीसा का पाठ करने वाले हनुमान जयंती के दिन जरूर करें ये काम, बजरंगबली बरसाएंगे कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।