सितंबर का महीना ग्रह-गोचर के लिहाज से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस माह में सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 17 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे एक माह यानी 17 अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिषों के अनुसार, सूर्य का यह गोचर इन राशियों के लिए बेहद ही खास रहेगा। इन राशि के जातकों को कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
मेष राशि
सूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि का भी योग बन रहा है। व्यापारियों के लिए भी अगला एक महीना मुनाफा वाला रहेगा। कारोबार में लाभ मिल सकता है। कोई नई और बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें एक अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। नई योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या बड़ा पद मिल सकता है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है जिसमें आगे चलकर अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा भूमि, भवन या वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। घर-परिवार में समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। सारे अटके हुए काम बिना बाधा के शीघ्र पूरे होंगे।
मकर राशि
सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए भी अत्यंत फायदेमंद रहेगा। मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यह समय निवेश के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा।
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
- प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- जल चढ़ाते समय 'ॐ सूर्याय नमः' या 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।
- रविवार के दिन जरूरतमंदों को गुड़ और फलों का दान करें।
- सूर्य की कृपा पाने के लिए रविवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन नमक वाला भोजन किया जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
मेहनत के बाद भी करियर में नहीं मिल रही सफलता? गुरु की कमजोर स्थिति हो सकती है वजह, आजमाएं ये आसान उपाय