सितंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। इस महीने में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। माह की शुरुआत में शुक्र ग्रह का गोचर वृषभ राशि में होगा। वहीं बुध इस महीने 2 बार राशि बदलें। बुध का गोचर 7 सितंबर को कन्या राशि में होगा और 26 सितंबर को तुला राशि में। सूर्य ग्रह इस महीने के मध्य में 17 तारीख को कन्या राशि में गोचर करेंगे। वहीं मंगल का गोचर नीच राशि कर्क में होगा। सितंबर के महीने में ग्रहों की बदली गति का कुछ राशियों को फायदा मिल सकता है वहीं कुछ राशियों को सतर्कता भी इस माह में बरतनी होगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी राशियों का हाल।
इन राशियों के लिए सुखद रह सकता है सितंबर का माह
सितंबर के महीने में राशिचक्र की 8 राशियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ये राशियां हैं वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन। इन राशियों को परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। शुक्र की स्थिति के चलते पारिवारिक और प्रेम संबंधों में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे वहीं सूर्य-मंगल की स्थिति के चलते इन राशियों के लोग करियर-कारोबार में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वृषभ, कुंभ वालों की मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। वहीं कर्क-सिंह और तुला वालों को परिश्रम का अच्छा फल मिलने के योग हैं। इन राशियों के अटके हुए काम भी सितंबर के महीने में पूरे हो सकते हैं।
4 राशियों को सितंबर के माह में बरतनी चाहिए सतर्कता
सितंबर के माह में मेष, मिथुन, वृश्चिक और धनु वालों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। धन से जुड़ा हर निर्णय इन राशि वालों को सोच-समझकर लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। करियर के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत इन लोगों को करनी होगी नहीं तो उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। दिनचर्या में सुधार करके सुखद बदलाव जीवन में आ सकते हैं। सेहत को लेकर भी इन राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर इन राशियों को शुक्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए और साथ ही सफेद चीजों जैसे- दूध, चावल, वस्त्र आदि दान करने चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
घर में अपनाएं ये उपाय, बढ़ेगी सेहत और सुख-समृद्धि, जानिए वास्तु शास्त्र के 6 आसान नियम