1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य-गुरु की युति चमका सकती है 3 राशियों का भाग्य, करियर और आर्थिक पक्ष में सुधार होने के योग

सूर्य-गुरु की युति चमका सकती है 3 राशियों का भाग्य, करियर और आर्थिक पक्ष में सुधार होने के योग

सूर्य और गुरु ग्रह आपस में मित्र हैं। 16 जुलाई को ये दोनों कर्क राशि में युति बनाएंगे, इस युति के चलते किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Surya Guru Yuti- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC सूर्य-गुरु युति

सूर्य ग्रह 16 जुलाई के दिन कर्क राशि में गोचर करेंगे जहां गुरु पहले से ही विराजमान है। ऐसे में सूर्य और गुरु के बीच युति बनेगी। यह युति इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि सूर्य और गुरु आपस में मित्र हैं। इस युति के चलते कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कौन-कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं।  

मेष राशि 

सूर्य और गुरु की युति आपके सुख भाव यानि चतुर्थ भाव में होने जा रही है जोकि प्रॉपर्टी और सुख का कारक होता है। इसलिए आप अपना घर या जमीन खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर काम के लिए प्रशंसा की प्राप्ति हो सकती है। कुछ लोग नया वाहन खरीद पाने में भी कामयाब हो सकते हैं। सूर्य-गुरु का एक साथ होना आपके पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। 

कर्क राशि 

सूर्य और गुरु आपको प्रथम भाव में युति बनाएंगे। इसलिए आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो लोग अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। माता-पिता का आपको सहयोग मिलने के पूरे योग दिख रहे हैं। आपकी कार्य योजनाएं पूरी हो सकती हैं। प्रथम भाव में गुरु की स्थिति के चलते आपको भाग्य का भी साथ मिलने के योग हैं और आर्थिक रूप से आप संपन्न भी हो सकते हैं। सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिसके चलते आप जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि के लोगों आपकी राशि के स्वामी गुरु आपके पंचम भाव में सूर्य के साथ युति बनाएंगे। इस युति के चलते आपको शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए कुछ लोग विदेश जा सकते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया था उन्हें भी उचित परिणाम मिलने के योग हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत हो सकते हैं और धन का निवेश करने में भी समर्थ होंगे। इस राशि के कुछ जातकों को सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

14 जुलाई को स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सुखद बदलाव