चंद्रमा 14 जुलाई की शाम को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोरच कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर शाम 6 बजकर 50 मिनट पर होगा। इस गोचर के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपनी राशि में बैठकर चंद्रमा मजबूत स्थिति में होंगे जिसका बेहद शुभ परिणाम 3 राशियों को देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में ही होगा। चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी भी हैं इसलिए बेहद अच्छे परिणाम आपको जीवन में देखने को मिल सकते हैं। चंद्रमा की स्थिति के चलते मानसिक रूप से आप शांत रहेंगे और सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां इस राशि के विद्यार्थियों को मिल सकती हैं। चंद्रमा माता का कारक ग्रह भी है इसलिए माता के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। सेहत में अच्छे बदलाव आने के योग हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लाभ भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक से बड़ी डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। जो लोग विदेशों में जाकर नौकरी या पढ़ाई करना चाहते थे उनका सपना पूरा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी आफको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को आप बातचीत के द्वारा सुलझा सकते हैं। कुछ लोगों को योग्य जीवनसाथी मिलने के भी आसार हैं। हालांकि इस राशि के लोगों को सेहत को लेकर थोड़ा सतर्कता अवश्य बरतनी चाहिए। उपाय के तौर पर भगवान शिव के मंत्रों का जप करने से लाभ होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के पंचम स्थान में चंद्रमा का गोचर होगा। आपको प्रेम जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव इस गोचर के बाद देखने को मिल सकते हैं। अगर तबीयत खराब चल रही थी तो चंद्रमा के राशि बदलने के बाद सुधर सकती है। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। पंचम भाव से आपकी शिक्षा का भी पता चलता है, चंद्रमा की आपके इस भाव में स्थिति आपकी एकाग्रता को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। कुछ लोगों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: