सूर्य ग्रह 11 अक्टूबर की सुबह हस्त नक्षत्र से निकलकर मंगल ग्रह के नक्षत्र चित्रा में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का यह गोचर सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर होगा। इस गोचर के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी वरना नुकसान हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे।
मेष राशि
सूर्य ग्रह आपकी ही राशि के स्वामी मंगल के नक्षत्र में गोचर करेंगे। हालांकि, सूर्य आपके त्रिक भाव में से एक छठे भाव में होंगे इसलिए सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बहसबाजी हो सकती है और आपकी छवि पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बातचीत के दौरान आपको संयमित रहने की आवश्यकता होगी। धन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का जोखिम आपको नहीं लेना चाहिए। लेन-देन करते समय भी सावधानी बरतें। उपाय के तौर पर आपको सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए।
तुला राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपके व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप छोटी-छोटी बातों पर भी आपा खो सकते हैं इसलिए क्रोध को काबू में रखने की आपको कोशिश करनी चाहिए। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता होगी पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस राशि के कुछ जातकों के खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं जिसके कारण बजट बिगड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम पर सीनियर्स की नजर होगी इसलिए हर कार्य को सावधानीपूर्वक आपको करना चाहिए। उपाय के तौर पर आपको सूर्य देव को जल का अर्घ्य देना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ वालों सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आपको करियर से जुड़ा हर फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। अगर जॉब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आर्थिक मामलों को लेकर भी सतर्कता आपको बरतनी होगी, उधार लेने और देने से आपको बचना चाहिए। संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर परिवार के किसी सदस्य के साथ तनाव पैदा हो सकता है, बातचीत के जरिए आपको समस्या का हल निकालना चाहिए। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
24 अक्टूबर से शुरू होगी बुध की उल्टी चाल: इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा अपार धन लाभ!