1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar: सूर्य 16 जुलाई को बदलेंगे चाल, करियर में जबरदस्त बदलाव देखेंगे इन 2 राशियों के लोग

Surya Gochar: सूर्य 16 जुलाई को बदलेंगे चाल, करियर में जबरदस्त बदलाव देखेंगे इन 2 राशियों के लोग

Surya Gochar: सूर्य ग्रह 16 जुलाई को मित्र राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का यह गोचर सभी राशियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव डालेगा। हालांकि राशिचक्र की 2 राशियों के करियर पर इस गोचर का बेहद शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।

 Surya Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE सूर्य गोचर 2025

Surya Gochar: सूर्य ग्रह को ज्योतिष में राजा माना गया है। जिन भी जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है उनको जीवन में सुख-समृद्धि और सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही ऐसे लोग करियर के क्षेत्र में भी उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं। 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के गोचर से राशिचक्र की 2 राशियों को करियर क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

कर्क राशि

सूर्य ग्रह का गोचर आपकी ही राशि यानि आपके प्रथम भाव में होगा। प्रथम भाव का कारक ग्रह सूर्य को ही माना गया है, इसलिए सूर्य आपको शुभ परिणाम देंगे। करियर से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान आपको इस दौरान मिल सकता है। अगर आप विदेशों में जाकर शिक्षा या नौकरी प्राप्त करना चाहते थे तो आपकी ख्वाहिश सूर्य देव पूरी कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी इस दौरान वृद्धि देखने को मिलेगी। पैतृक कारोबार करने वाले इस राशि के जातकों को मुनाफा मिलेगा। आमदनी के कुछ नए स्रोत मिलने से संचित धन में आपको वृद्धि देखने को मिल सकती है। लेखन, गायन, वादन आदि के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रतिष्ठा सूर्य देव दिला सकते हैं। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों से भी आपकी मुलाकात होने की संभावना है, ये संपर्क भविष्य में आपको लाभ दिलाएंगे। 

कन्या राशि 

आपके दशम भाव में सूर्य ग्रह का गोचर होगा। यह करियर कारोबार का भाव है और इसमें सूर्य ग्रह को दिशाबल भी प्राप्त होता है। इसलिए सूर्य का गोचर आपके करियर में चारचांद लगा सकता है। बीते सालों में की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी और कुछ जातकों को उच्च पद प्राप्त हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए इस राशि के कुछ लोग शॉर्ट टर्म कोर्स भी ज्वाइन कर सकते हैं और इससे फायदा भी मिलेगा। आप इस दौरान न केवल अपने करियर क्षेत्र में अच्छा करेंगे बल्कि परिवार के लोगों को भी आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। सीनियर्स की तारीफ आपको सुनने को मिलेगी। काम से संबंधित यात्राएं भी हो सकती हैं, और इन यात्राओं से भी आप मुनाफा प्राप्त करेंगे। जो लोग लंबे समय से सरकारी क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे थे, उन्हें सकारात्मक परिणाम इस दौरान प्राप्त हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Vish Yog: 15 जुलाई को बनेगा विष योग, इन 3 राशियों के लिए आने वाले कुछ दिन होंगे चुनौतीपूर्ण

सावन में कब करना है रुद्राभिषेक? यहां जानिए शुभ मुहूर्त और तिथि