Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रह 19 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। सूर्य का राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के जीवन में अचानक से अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
मेष राशि
सूर्य का नक्षत्र गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। 19 फरवरी के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी और घर के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान भी आप बना सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी अचानक से अच्छे बदलाव आपको दिखेंगे, कुछ लोगों को अप्रत्याशित रूप से पदोन्नति मिलने की संभावना है। कारोबारियों को भी अच्छे परिणाम कारोबार के क्षेत्र में मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। अगर काम के सिलसिले में यात्राओं पर जाएंगे तो यात्राओं से भी आपको सुखद परिणाम मिलने के आसार हैं।
तुला राशि
आपकी आर्थिक स्थिति के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपके संचित धन में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। रोजगार की तलाश में लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। सेहत को लेकर अगर चिंताएं थीं तो उनसे भी मुक्ति मिलने की संभावना है। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं उनको कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी ऐसे शख्स से आपको धन लाभ मिल सकता है जिससे लाभ मिलने की आपको कभी उम्मीद नहीं थी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
Surya Nakshatra Parivartan: ग्रहण के बाद सूर्य राहु के नक्षत्र में करने वाले हैं प्रवेश, 4 राशियों के साथ हो सकती है दुर्घटना, रहें सतर्क
Astrology: रिस्क लेने में सबसे आगे होती हैं ये 3 राशियां, इनको नहीं सताता किसी का डर