1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नाग पंचमी पर सूर्य का महा-गोचर! अपनी स्वराशि में प्रवेश कर 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत, बंपर धन लाभ के योग

नाग पंचमी पर सूर्य का महा-गोचर! अपनी स्वराशि में प्रवेश कर 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत, बंपर धन लाभ के योग

नाग पंचमी 17 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य का गोचर 3 राशि वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

surya gochar- India TV Hindi
Image Source : CANVA सूर्य का गोचर 17 अगस्त 2026

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 17 अगस्त को यानी नाग पंचमी के दिन सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे, जहां उनकी युति केतु के साथ होगी जिससे ग्रहण योग बनेगा। 18 साल बाद इन दोनों ग्रहों की युति होने जा रही है। ज्योतिष अनुसार सूर्य का 12 महीनों बाद अपनी स्वराशि में आना 3 राशियों के आत्मबल, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

1. सिंह राशि (Leo)

सूर्य देव का सिंह राशि में गोचर बेहद सकारात्मक साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

2. मेष राशि (Aries) 

सूर्य का गोचर दूसरे नंबर पर मेष राशि वालों के लिए शानदार साबित होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी और वेतन वृद्धि होने के शुभ योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों को सफलता मिलेगी। आकस्मिक स्रोतों से धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। नई नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में भी बंपर लाभ होने की उम्मीद रहेगी।

3. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर करियर के लिहाज से काफी शुभ साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किस्मत का भरपूर साथ दिलाएगा। करियर में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपकी छवि पहले से काफी मजबूत रहेगी। पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। 

सूर्य को मजबूत करने के उपाय

सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाएं और रविवार के दिन जरूरतमंदों को दान करें। हो सके तो रविवार के व्रत रखें। साथ ही पूजा के दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। पिता के साथ संबंध अच्छे रखें। अपने से बड़ों का सम्मान करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन शिवरात्रि पर बनेगा चतुर्ग्रही योग, कर्क-वृश्चिक समेत इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, कमाई में उछाल के संकेत!