1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukraditya Rajyog 2026: सूर्य-शुक्र की युति करेगी धमाल, 15 मार्च से मिथुन समेत इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में ग्रोथ और धन में होगी वृद्धि!

Shukraditya Rajyog 2026: सूर्य-शुक्र की युति करेगी धमाल, 15 मार्च से मिथुन समेत इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में ग्रोथ और धन में होगी वृद्धि!

Shukraditya Rajyog 2026: शुक्रादित्य राजयोग 15 मार्च 2026 से शुरू होगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन यह विशेष रूप से 3 राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस योग से करियर में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशहाली के योग बनते हैं।

Shukraditya Rajyog 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सूर्य-शुक्र की युति 3 राशियों की चमकाएगी किस्मत

Shukraditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है और कुछ खास दिन विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। मार्च मध्य में सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और पहले से वहां विराजमान शुक्र के साथ शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह योग करियर, धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है और कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं मीन राशि में बन रही सूर्य और शुक्र ग्रहों की युति से कौन-सी राशियों की किस्मत चमकने वाली है। 

शुक्रादित्य राजयोग 2026 है खास

वैदिक ज्योतिष में शुक्र और सूर्य की युति को शुभ माना जाता है। 15 मार्च 2026 को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे और पहले से मौजूद शुक्र के साथ यह विशेष राजयोग बनेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इस समय राशि वालों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में विशेष सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि: करियर और व्यवसाय में लाभ

इस राशि के वालों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल देने वाला है। अधिकारियों का सहयोग मिलने के योग हैं और नई योजनाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और बचत बढ़ सकती है।

तुला राशि: पार्टनरशिप और निजी जीवन में सफलता

तुला राशि वालों पर यह योग विशेष प्रभाव डाल सकता है, क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। पार्टनरशिप वाले कामों में फायदा मिलने के योग हैं। शादी का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी बदलने या नई नौकरी की योजना बनाने वालों के लिए समय शुभ है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और घर-परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मीन राशि: आय और निवेश में बढ़ोतरी

इन जातकों के लिए यह राजयोग आय बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है, जिससे फायदा होगा। निवेश से भी लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  Business Vastu Tips: दिशा व्यवस्था से दूर होगी आर्थिक परेशानी, वास्तु के इन आसान उपायों से बढ़ेगा बिजनेस में धन लाभ 

मंगल-शनि के बीच 23 फरवरी को बना द्विद्वादश योग, 3 राशियों के जीवन में बढ़ेंगी उलझनें, रहना होगा सतर्क