1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 06 February 2025: आज धैर्य के साथ हर काम करें इस मूलांक वाले लोग, नहीं तो बिगड़ सकती हैं परिस्थितियां, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 06 February 2025: आज धैर्य के साथ हर काम करें इस मूलांक वाले लोग, नहीं तो बिगड़ सकती हैं परिस्थितियां, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 06 February 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (06 फरवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : FILE अंक ज्योतिष

Numerology 06 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज कई मामलों में धीरज और धैर्य रखना जरूरी है। गुस्से और जल्दबाजी की वजह से परिस्थितियां और बिगड़ सकती है।
  • मूलांक 2- आज का दिन परिवारजनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा और साथ में मूवी देखने जायेंगे।
  • मूलांक 3- आज किसी और की बातों पर भरोसा न करके अपनी काबिलियत पर ही विश्वास रखें।
  • मूलांक 4- बिजनेस में आज बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे।
  • मूलांक 5- अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं, ताकि लाभ की स्थिति मजबूत रहे।
  • मूलांक 6- आज दिन की शुरुआत नए तरीके से होगी। आज पूरा दिन आप खुश रहेंगे।
  • मूलांक 7- किसी केमामले में ज्यादा उलझे न उसे आप सहुलियत से कम करने का प्रयास करें।
  • मूलांक 8- आज आपको परिवार से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जिससे आपका मन काम में भी लगा रहेगा। 
  • मूलांक 9- आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी । किसी की मदद से आपके काम पूरे होगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान, इस दिन बन रहे शुभ योग से 3 राशियों को होगा लाभ

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की समाप्ति से पहले कर लें ये 3 काम, साल भर बनी रहेगी माता रानी की कृपा