1. Hindi News
  2. धर्म
  3. माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान, इस दिन बन रहे शुभ योग से 3 राशियों को होगा लाभ

माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान, इस दिन बन रहे शुभ योग से 3 राशियों को होगा लाभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 05, 2025 01:42 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 01:42 pm IST

माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान किया जाएगा। इस दिन बन रहे शुभ योगों से किन राशियों को लाभ होगा, आइए जानते हैं।

Magh Purnima - India TV Hindi
माघ पूर्णिमा Image Source : SOCIAL

महाकुंभ का अगला पवित्र स्नान माघ पूर्णिमा के दिन 12 फरवरी को है। पूर्णिमा के दिन स्नान और दान को हमेशा से हिंदू धर्म में शुभ माना गया है। माघ पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 11 फरवरी की शाम से हो जाएगी और 12 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। उदयातिथि के अनुसार 12 फरवरी को ही माघ पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा। इस दिन कुछ शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए माघ पूर्णिमा के बाद का समय शुभ साबित हो सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं। 

माघ पूर्णिमा 2025

माघ पूर्णिमा के दिन सुबह सौभाग्य योग रहेगा और 8 बजकर 6 मिनट के बाद शोभन योग लग जाएगा। इसके साथ ही चंद्रमा इस दिन अपनी स्वाराशि कर्क में विराजमान होंगे। शिववास नामक शुभ योग भी इस दिन बना रहेगा। इन शुभ योगों के चलते शुभ फल भक्तों को प्राप्त होंगे, वहीं तीन राशियों को आर्थिक और पारिवारिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी. 

मेष राशि 

माघ पूर्णिमा के बाद का समय आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान माता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। वहीं जो लोग अपनी प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे उनका ख्वाब भी पूरा हो सकता है। करियर से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा, साथ ही बेरोजगार लोग रोजगार पा सकते हैं। 

कर्क राशि 

आपकी कई मानसिक और आर्थिक समस्याओं का समाधान माघ पूर्णिमा के बाद होगा। ऊर्जा की अधिकता आपमें देखने को मिलेगी। जिस कार्य में भी इस दौरान हाथ डालेंगे, उसमें सफल हो सकते हैं। आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे, कुछ जातकों को पदोन्नति भी इस दौरान मिल सकती है। परिवार का माहौल भी पहले से बेहतर होगा। विवाहित महिलाओं को अपने मायके जाने का मौका इस दौरान मिल सकता है। 

कन्या

माघ पूर्णिमा के बाद आप जीवन में आ रही कई परेशानियों का हल पा सकते हैं। बीते समय में किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा, वहीं जो लोग अपना बिजनेस शुरू करने का विचार बना रहे थे उनकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने का मौका इस राशि के जातकों को मिलेगा। संचित धन में वृद्धि होने के भी इस दौरान योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Gupt Navratri: गुप्त नवरात्रि की समाप्ति से पहले कर लें ये 3 काम, साल भर बनी रहेगी माता रानी की कृपा

Holi 2025: होली कब मनाई जाएगी? यहां जानें डेट से लेकर होलिक दहन तक का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।