1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 19 April 2025: आज इस मूलांक वालों की बढ़ सकती है सैलेरी, इनकी मैरिज लाइफ की अनबन होगी दूर, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 19 April 2025: आज इस मूलांक वालों की बढ़ सकती है सैलेरी, इनकी मैरिज लाइफ की अनबन होगी दूर, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 19 April 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (19 अप्रैल 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का अंक ज्योतिष

Numerology 19 April 2025: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 52 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा।आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज किसी व्यक्ति की मदद करने से आपका मन शांत रहेगा।
  • मूलांक 2- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, परिवारजनों के साथ किसी अनुष्ठान में जाएंगे।
  • मूलांक 3- ऑफिस के अधूरे कार्यों को आज समय से पूरा कर लेंगे, आज आप थोड़ा निश्चिंत रहेंगे।
  • मूलांक 4- आज लवमेट को खुश करने के लिए उन्हें मनपसंद उपहार भेंट कर सकते हैं।
  • मूलांक 5- बैंक से लोन लेने में आ रही समस्याएं आज खत्म होंगी, आज आपका लोन स्वीकृत हो जाएगा।
  • मूलांक 6- आज आपके वैवाहिक जीवन की अनबन समाप्त होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता गहरा होगा।
  • मूलांक 7- आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा, आप अपनी पसंद का काम करेंगे।
  • मूलांक 8- प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।
  • मूलांक 9- आपके मन में बहुत दिनों से चल रही कारोबार संबंधी योजना आज सफल होगी। 

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का आखिरी हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार