1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 29 January 2025: मूलांक 3 वालों को मिल सकती है बड़ी डील, जानें अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

Numerology 29 January 2025: मूलांक 3 वालों को मिल सकती है बड़ी डील, जानें अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

Numerology 29 January 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (29 जनवरी 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Image Source : FILE अंक ज्योतिष

Numerology 29 January 2025:  आज माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी।
  • मूलांक 2- आज व्यस्तता के चलते कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा कार्यों को समय पर पूरा करें।
  • मूलांक 3- आपके लिए दिन बेहतर साबित होगा। बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है।
  • मूलांक 4- आज कारोबार में फाइनेंस संबंधी समस्या सुलझेगी । प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होगा।
  • मूलांक 5- आज बच्चों का उचित मार्गदर्शन करेंगे तथा अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
  • मूलांक 6- आज अपने मन को स्थिर रखें, जिससे कार्यों को पूरा करने में आसानी रहेगी।
  • मूलांक 7- आज दूसरों की सलाह पर अमल करने के बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें।
  • मूलांक 8-  आज कुछ लोग आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकते है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा।
  • मूलांक 9- आज घर के बड़ों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करे, फायदा होगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Guru Margi 2025: गुरु 4 फरवरी को होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की धन और खुशियों से भरेगी झोली

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या के दिन करें महालक्ष्मी के इन चमत्कारी मंत्रों का जप, धन से भर जाएगी तिजोरी