1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Margi 2025: गुरु 4 फरवरी को होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की धन और खुशियों से भरेगी झोली

Guru Margi 2025: गुरु 4 फरवरी को होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की धन और खुशियों से भरेगी झोली

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 28, 2025 02:45 pm IST,  Updated : Jan 28, 2025 02:45 pm IST

Guru Margi 2025: गुरु ग्रह 4 फरवरी को दोपहर के समय वृषभ राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। 11 नवंबर तक गुरु मार्गी स्थिति में ही रहेंगे। गुरु का मार्गी किन राशियों के लिए लाभप्रद रहेगा, आइए जानते हैं।

Guru Margi 2025- India TV Hindi
गुरु मार्गी 2025 Image Source : SOCIAL

Guru Margi 2025: गुरु ग्रह वर्तमान समय में वृषभ राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। फरवरी के माह में 4 तारीख को गुरु दोपहर 3 बजकर 9 मिनट से मार्गी हो जाएंगे। गुरु का वक्री और मार्गी होना हर व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है। मार्गी अवस्था में गुरु कई राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएंगे। इन राशि वालों के जीवन की कई समस्याओं का अंत गुरु के मार्गी होने के बाद होगा, ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

आपके द्वितीय भाव में गुरु ग्रह मार्गी होंगे। इस भाव को धन और कुटुंब का भाव कहा जाता है। गुरु के मार्गी होने के बाद आपके आर्थिक जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। इस दौरान धन से जुड़ी जिन परेशानियों से आप दो चार हो रहे थे उनका भी हल आपको मिल सकता है। इसके साथ ही घर परिवार में भी खुशियों का माहौल होगा। कुटुंब में कोई मांगलिक कार्य इस दौरान हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी आप लाभ पाएंगे। 

वृषभ राशि 
गुरु ग्रह आपकी ही राशि में मार्गी होंगे जिससे आप मानसिक रूप से खुद को अच्छी स्थिति में पाएंगे। इस दौरा आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी, कुछ लोग शॉर्ट टर्म कोर्स इस दौरान ज्वाइन कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में सुधार आपको देखने को मिलेगा। पार्टनर आपका पूरा सहयोग इस दौरान करेगा। गुरु की दृष्टि आपके शिक्षा भाव पर भी होगी, इसलिए विद्यार्थियों को उचित परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के कुछ लोग सफलता इस दौरान पा सकते हैं। 

कन्या राशि
आपके धर्म भाव में गुरु ग्रह का मार्गी होगा। आपको इस अवधि में धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। आप आध्यात्मिक विषयों में रुचि ले सकते हैं। धन-धान्य की वृद्धि होगी और साथ ही करियर में भी अनुकूल परिणाम इस राशि के जातकों को प्राप्त होंगे। जो लोग उच्च शिक्षा अर्जित करने विदेशों में जाना चाहते थे उनकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। साथ ही आपके कई अटके काम पूरे हो सकते हैं। 

धनु राशि
गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और मार्गी होने के बाद आपके जीवन में कई अच्छे परिवर्तन गुरु लेकर आएंगे। शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी और कई चिंताएं भी दूर होंगी। इस राशि के जातकों को माता के पक्ष के लोगों से इस अवधि में लाभ मिल सकता है। किसी अनजान स्रोत से धन लाभ मिलने की आपको उम्मीद है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिलेगी। 

मीन राशि
गुरु का मार्गी होना आपके ज्ञान और विवेक में वृद्धि करेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे करियर और समाजिक स्तर पर आपका रुतबा इस दौरान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी, बड़े भाई-बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। मीन राशि के जातक इस दौरान भावनात्मक और रचनात्मक रूप से सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि इन्हें प्राप्त हो सकती है। आर्थिक लाभ भी इस राशि के लोगों को मिल सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

मौनी अमावस्या के दिन तिल से जुड़े ये उपाय हैं चमत्कारी, कर लिया तो हो जाएंगे मालामाल

February Vrat-Tyohar 2025: महाशिवरात्रि और बसंत पंचमी के साथ ही फरवरी में हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।