मोरपंख के चमत्कारी उपाय: क्या आपके घरों में रोज लड़ाई-झगड़ा होता रहा है। क्या आपके यहां लोग सुख से एक रात सो नहीं पाते। तो, ये असल में घरों में बढ़ी नेगेटिविटी और नजर लगने के लक्षण हो सकते हैं। जी हां, जब आपके घर को नजर लगती है तो चीजें कभी एक दिशा में काम नहीं करतीं। आप सोचते कुछ हैं, होता कुछ है, घर के लोग ज्यादा बीमार रहते हैं और पैसों की बर्बादी होती है। ऐसी स्थिति में घरों में मोरपंख रखना फायदेमंद हो सकता है। कैसे जानते हैं।
वास्तु में मोरपंख की खास बात क्या है?
वास्तु में मोरपंख की खास बात यह है कि आपने देखा होगा मोरपंख पर धूल और मिट्टी नहीं रुकती। अगर रुकती भी है तो तुरंत साफ हो जाती है। साथ ही इसके रंग पॉजिटिविटी से जुड़े होते हैं और बैलेंस को संकेतक हैं। साथ ही इसे भगवान कृष्ण से भी जोड़ कर देखा जाता है इसलिए, वास्तु में मोरपंख की खास अहमियत है।
Image Source : freepikMorpankh Upay for Home
1. घर की नजर उताने के लिए मुख्य दरवाजे पर लगाएं मोरपंख
आपके घर में बुरी नजर की शुरुआत मुख्य दरवाजे से होती है। ऐसे में अगर आपको कुछ भी बुरा रोकना है तो इसे घर के बाहर ही रोक दें। ऐसे में आपको घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। इसके लिए आपको बस एक काम करना है, बस तीन मोर पंख लें और उससे गणेश जी की मूर्ति के पीछे 'ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा' मंत्र लिखें। इसके पीछे मोरपंख लगाएं।
2. मोर पंख से घर में पानी के छींटे मारे
मोर पंख से घर में पानी के छींटे मारना निगेटिविटी को कम करने में मदद करता है। 'ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा' बोलते हुए मोर पंख से 21 बार पानी के छींटे घर में मार दें। हर दिनों में यह रह-रह कर करें।
3. रविवार और मंगलवार को मोर पंख से घर के लोगों की नजर उतारें
रविवार और मंगलवार को मोर पंख से घर के लोगों की नजर उतारें। इस दौरान देखें कि आपके घर में कौन का इंसान ज्यादा बीमार रहता है और उस इंसान की मोरपंख से नजर उतारें। इसके लिए गायत्री मंत्र पढ़ते हुए 11 बार एंटीक्लॉक वाइस झाड़ें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)